राखी सावंत पर्दे पर दिखाई दें या न दिखाई दें, उन्हें खबरों में रहना अच्छी तरह आता है। उनके साथ अक्सर कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी रहती है। शायद यही वजह है उन्हें ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। राखी सावंत इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके जीवन में क्या चल रहा है, वह भी शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल इस विडियो में राखी कोई शूट कर रही हैं, जिसमें वह हाथ में हंटर लेकर वायर के जरिए उड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर इतना तो साफ है कि वह कोई एक्शन सीन कर रही हैं। देखिए वीडियो- 
View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

लेकिन मजेदार बात तो तब हुई जब राखी का यह स्टंट करते हुए होश उड़ गए। जिसे देख राखी के फैंस खूब हंस रहे हैं। वहीं उनके कुछ फैंस इस स्टंट को करने के लिए राखी की तारीफ भी कर रहे हैं।