हम सभी अपने रोजमर्रा की जिंदगी में अनजाने में ही गलतियां करने के आदी हो गए हैं। जीवनशैली से जुड़ी हुई इनमें से कुछ गलतियां बहुत ज्यादा नुकसानदेह होती हैं, लेकिन एक बार हम इनके प्रमुख कारण और इनसे होने वाले नुकसान की हद को जान लें, तो इनसे आसानी से बचा जा सकता है। ऐसी 10 आम गलतियों की सूची बनाई है, जो हम सभी अपने दैनिक आहार में करते हैं:
1.नाश्ता न करना:सबसे आम गलती जो हम सभी आखिरकार जान—बूझकर या अनजाने में करते हैं। ऑफिस/काम या कॉलेज में होने वाली देरी की जल्दबाजी की वजह से नाश्ता करने के लिए समय नहीं बचता है और आप कुछ खाए बिना ही घर छोड़ देते हैं। इससे आप अपना दिन शुरू करने से पहले ही कमजोर और आलसी बन जाते हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि अगर आप अपने काम या कॉलेज के लिए निकल रहे हैं तो अपने साफ फल/लस्सी (नमक वाली) रखें या फिर अच्छा नाश्ता करने के लिए अपने समय को प्रबंधित करें।
2.कम पानी:प्रत्येक व्यक्ति के लिए 2—3 लीटर (12—15 गिलास) पानी पीना हर रोज की आदत होनी चाहिए। जब आप कम पानी पीते हैं, तो आपको मांसपेशियों में जकड़न आने, सिरदर्द, थकान बढ़ने और धीमे उपापचय के संकेतों का अनुभव मिलता है। हर रोज उत्तम पानी पीने से आपको अपनी मांसपेशियों की ताकत, मजबूती, और प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर करने में मदद मिलती है।
3.ज्यादा प्रोसेस्ड फूड:वे मैगी, चिप्स, केक, पेस्ट्री और क्रीम बिस्किट्स के पैकेट जो आप टीवी शो देखते हुए या शाम के समय के स्नैक्स के रूप में खाती हैं, वे आपकी रूटीन में शामिल किए जाने वाले सबसे खराब फूड्स हैं। इन्हें शून्य पोषक तत्वों, प्रिजर्वटिव्स और सोडियम के साथ पैक किया जाता है, और ये बच्चों व किशोरों में मोटापा बढ़ाने के प्रमुख कारणों में से एक हैं।
4.तेल का ज्यादा इस्तेमाल करना:अपने दैनिक आहार में गलत तेल या ज्यादा तेज डालना एक आम गलती है जो हम करते हैं। जबकि कुछ वर्जिन ऑलिव ऑयल को लेकर पागल रहते हैं जबकि इसका प्रयोग केवल सलाद की ड्रेसिंग और डिप्स के लिए बस किया जाता है, लेकिन भारतीय ने डीप फ्राइंग के लिए इस तेल का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इसलिए, हर 2 महीने में तेल बदलते रहिए। आप राइस ब्रान, सनफ्लॉवर, कैनोला या फली के तेल में चुनाव कर सकते हैं। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि अपने दैनिक आहार में 2—3 चम्मच से ज्यादा तेल का प्रयोग न करें।
5.कम या बिल्कुल फल न खाना:अपने आहार में फलों को शामिल करने के कई फायदे हैं, जैसे कि वे फाइबर की मात्रा को बढ़ा देते हैं, भूख को निगमित करते हैं, कोशिकीय नुकसान को रोकते हैं और आपको कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से दूर रखते हैं और दोपहर के बीच—शाम के समय लगने वाली भूख से बचाते हैं। जब आप अपने दैनिक आहार में फलों को शामिल नहीं करते हैं, तो आपको पाचन संबंधित समस्याएं, कई पोषक कमियां होने, और वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
6.गलत समय पर खाना खाना:अब आप में से कई कह सकते हैं, कि हम संतुलित रूम में खाते हैं, जिसमें कोई जंक फूड शामिल नहीं होता लेकिन फिर भी वजन नहीं कम हो रहा। इसके प्रमुख कारणों में से एक है गलत समय पर भोजन करना। एक पुरानी कहावत है — नाश्ता राजा की तरह करो और डिनर भिखारी की तरह। और हम इसका बिल्कुल उल्टा करते हैं — या तो दिन के समय अपना भोजन छोड़ देते हैं और रात के समय भारी डिनर कर लेते हैं, जो आपके उपापचय को प्रभावित कर सकता है और लंबे समय में इसकी वजह से बहुत ज्यादा वजन बढ़ सकता है।
7.ज्यादा जूस पर फोकस्ड रहना:अपने दैनिक नाश्ते में ताजा फल का एक गिलास जूस पीना आपको एक सिंगल फल की तुलना में ज्यादा कैलोरी बस दे रहा है। क्योंकि आप एक बार में 5 संतरे पी सकते हैं जबकि केवल 1 ही खा सकते हैं। ये फ्रूट जूस आपके ब्लड शुगर को तुरंत ही बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको बाद में दिन में भूख लग सकती है और आप जरूरत से ज्यादा खा सकते हैं।
8.ज्यादा शक्कर:एक कप ज्यादा चाय/कॉफी या दूध पीने में कोई नुकसान नहीं है लेकिन एक अतिरिक्त चम्मच शक्कर से बेहद नुकसानदेह प्रभाव पड़ सकता है। आहार में शक्कर बढ़ाने से आपके जोड़ों, त्वचा और लिवर पर प्रभाव पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, ज्यादा शक्कर से डायबिटीज और सूजन आने की समस्या हो सकती है। तो अगली बार, मीठे कोला/सोडा या कैंडी खाने से पहले, दोबारा सोच लें!
9. कोई व्यायाम नहीं:कसरत हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा होनो चाहिए। डेली रूटीन में व्यायाम को जो लोग शामिल नहीं करते हैं, उनका बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है।  इसके अलावा, निष्क्रिय जीवनशैली की वजह से हड्डियों और मांसपेशियों के कमजोर होने, सोने के पैटर्न में व्यवधान आने और मोटापे की समस्या भी आ सकती है।
10.माइक्रोवेव का बहुत ज्यादा प्रयोग:इस सरल और आसान तकनीक का प्रयोग अक्सर ही अपने खाने को गर्म करने के लिए किया जाता है, तो आपकी जिंदगी को जोखिम में ही डाल रही है। माइक्रोवेव कुकिंग खाने के पोषक तत्व को प्रभावित कर सकती है, प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर बना सकती है और कैंसर होने की संभावना को बढ़ा सकती है।
 
खाना चाहे आप कम खाएं यां ज्यादा मगर ज़रूरी है, उसका संतुलित होना और सही तरह से खाना। एक बार में ज्यादा खाना खाने के भी कई नुकसान हैं और मील को स्किप करना भी शरीर को तुग करने जैसा है। अगर चाहते हैं, जीवन को संतुलित बनाना, तो उपर दी टिप्स को ज़रूर अपनाएं।
 

यह भी पढ़े

गर्मियों में कैसे रखें घर को कूल कूल