महिलाएं को इन स्थितियों में एक्‍सरसाइज करना पड़ सकता है भारी: Exercise for Women
Exercise for Women Credit: canva

महिलाएं को इन स्थितियों में एक्‍सरसाइज करना पड़ सकता है भारी

वास्तव में, महिलाओं को अपने शारीरिक स्थिति, स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य चिकित्सीय परामर्शों के आधार पर अपनी एक्सरसाइज रुटीन का चयन करना चाहिए।

Exercise for Women: हर कोई अपने बदन को चुस्त और फुर्तीला रखना चाहता है। ऐसे में सबसे कामगार चीज है एक्ससरसाइज। जो रोजाना करने पर आपको हर तरह से फिट रखने में मदद करती है। ये आपकी बॉडी का लचीला बनती है। एक्ससरसाइज कई तरह की होती हैं और हर एक्ससरसाइज के फायदे भी अलग होते हैं। इनके ज़रिये हम अपनी कई बीमारियों को भी ठीक कर लेते हैं। साथ ही महिलाओं की बात करें तो ऐसी कई स्तिथियां हैं जिनमे वो एक्ससरसाइज नहीं कर सकती हैं।

वास्तव में, महिलाओं को अपने शारीरिक स्थिति, स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य चिकित्सीय परामर्शों के आधार पर अपनी एक्सरसाइज रुटीन का चयन करना चाहिए। उन्हें अपनी शारीरिक सीमाओं को ध्यान में रखते हुए एक सही एक्सरसाइज रुटीन तैयार करना चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए सही हो। और साथ ही उससे उनकी स्तिथि को भी कोई नुक्सान न पहुंचे।

कुछ स्तिथियों में महिलाओं को अपनी एक्सरसाइज रूटीन बदलने की आवश्यकता हो सकती है या उन्हें अपनी एक्सरसाइज रूटीन को पूरी तरह से बंद करना पड़ता है। इस दौरान वो किसी भी तरह की एक्ससरसिज नहीं कर सकती हैं। इन स्थितियों में शामिल हो सकते हैं:

Exercise for Women: प्रेगनेंसी

Exercise for Women
Pregnancy Exercise for Women

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को भारी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में आने वाले कई बदलाव की वजह से महिलाओं की स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है जो वो भारी एक्सरसाइज कर पाएं। ऐसा करने पर उन्हें असामान्य स्तिथि का सामना करना पद सकता है। उनकी तबियत और ख़राब हो सकती है। साथ ही प्रेग्नेंसी और डेलिवरी के दौरान उन्हें कई तरह के कॉम्प्लीकेशन्स का सामना भी करना पड़ता है।

पीरियड्स

मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान हमेशा महिलाओं को भारी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। पीरियड्स के दौरान महिलाओं का शरीर काफी ज्यादा थका हुआ होता है और वो भारी एक्सरसाइज करने के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं होती हैं। किसी भी महिला के लिए पीरियड्स काफी मुश्किलों से भरे दिन होते हैं। इन दिनों हर महिल में कई तरह के हार्मोनल चेंज आते हैं। जिसके साथ उन्हें जिनमें मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और इमोशनल होने जैसी चीज़ों का भी सामना करना पद सकता है। वहीं इस दौरान होने वाले असहनीय दर्द की कल्पना करना भी बेहद मुश्किल होता है। इस दर्द से बचने के लिए महिलाएं कई घरेलू उपाय भी अपनाने शुरू क्र देती हैं।

यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट

संक्रमण

Exercise for Women
Infection

अगर महिलाओं के शरीर में कोई संक्रमण होता है, तो उन्हें भारी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। इससे संक्रमण का फैलना बढ़ सकता है और उनकी स्थिति खराब हो सकती है। एक्सरसाइज करने से पहले, संक्रमण के दौरान महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ज्यादातर स्थितियों में, जब तक संक्रमण ज्यादा गंभीर नहीं होता है, महिलाओं को नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। यह जरूरी है कि वे अपने संक्रमण की स्थिति को समझें और एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

चोट

अगर महिलाओं को हाल ही में कोई चोट लगी है, तो उन्हें भारी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। चोट से उनकी स्थिति और भी बिगड़ सकती है। चोट के दौरान महिलाओं को अपने चोट के स्थान और उसकी गंभीरता के आधार पर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए कि वे एक्सरसाइज कर सकती हैं या नहीं। चोट की गंभीरता और उसकी स्थिति आमतौर पर एक्सरसाइज करने की अनुमति नहीं देती है। अगर आप इस दौरान एक्सरसाइज कर सकती हैं तो चोट के बाद एक्सरसाइज करने से पहले यह जरूरी है कि महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।