प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट: Celebrity Fitness Tips
Celebrity Fitness Tips

Celebrity Fitness: सोनम कपूर को फिटनेस और उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाना जाता हैं और उनकी एक्टिंग व अदाओं के भी दर्शक दीवाने हैं। सोनम कपूर ने कुछ महीने पूर्व ही बेटे वायु को जन्म दिया। बेटे के जन्म के मात्र 3 माह महीने के अंदर ही सोनम कपूर ने एक्सरसाइज की मदद से वापस खुद को पहले की तरह फिट कर लिया है। जी हां मात्र 3 महीने के अंदर सोनम कपूर ने इतनी जल्दी वेट लॉस कैसे किया इस बात से सब हैरान है। हालांकि यह आम बात है कि प्रेग्नेंसी के समय हर महिला का वजन बढ़ जाता है लेकिन सोनम कपूर जब डिलीवरी के बाद मीडिया के सामने आईं तो अपने वेट लॉस से सभी को हैरान कर दिया।

सोनम कपूर को देखकर लगता है कि वह अपनी बॉडी फिटनेस को लेकर कितनी सजग और जागरूक हैं। मात्र 3 महीने के अंदर सोनम कपूर ने खुद को पहले की तरह फिट करके यह बात साबित कर दी। सोनम कपूर को अपनी फिटनेस के लिए इतनी मेहनत करते हुए देखकर और वेट लॉस को दिखते हुए आनंद आहूजा ने भी सोनम की तारीफ की। इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिसे देखकर आप भी प्रेग्नेंसी के बाद सोनम की तरह ही अपना वेट लॉस कर सकते हैं।

Celebrity Fitness Tips:क्या होता है पिलेट्स

पिलेट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें स्पीड को कंट्रोल में किया जाता है और इसमें कई पोजीशन और ट्रेंड भी होते हैं। जिसमें लंबी सांस लेने से लेकर रिलेक्सिल रहना इसका अहम हिस्सा है। इसे करने से फ्लैक्सिबिलिटी, स्ट्रैंथ और टोलरेंस भी बढ़ती है। जिम जाने के अलावा पिलेट्स एक्सरसाइज को घर पर भी आसानी से किया जा सकता है। लेकिन शुरुआत में एक्सपर्ट की सलाह के साथ इसे करना बेहद जरूरी है। पिलेट्स एक बॉडी को फिर से बिल्ड करने की विधि है जो बॉडी के साथ स्ट्रैंथ, ट्रेनिंग खासकर कि पेट के हिस्से और गर्भवती महिलाओं में सांस लेने की प्रक्रिया को भी स्ट्रांग बनाती है। गर्भावस्था के बाद पिलेट्स फ्लैक्सिबिलिटी के लिए एक कमाल की एक्सरसाइज मानी जाती है। यह बढ़ते वेट को कंट्रोल करने में बहुत ही मदद करती है। इस एक्सरसाइज को कई तरह से किया जाता है। जिसमें नीचे बताई गई इस तरह की एक्सरसाइज शामिल है।

पिलेट्स है जरुरी

पिलेट्स से वापस अपने रूटीन में लौटी कई माओं का कहना है कि “इसके जरिए जो मांएं डिलीवरी के बाद अपनी बॉडी को टोन करना चाहती हैं उनके लिए पिलेट्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज हैं।”

इन सभी समस्याओं का हल है पिलेट्स

पेल्विक फ्लोर

नई माओं के लिए प्रेग्नेंसी के बाद एक्सरसाइज करना जरूरी है। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के समय पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। लेकिन नई माओं में स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस और प्रोलेप्स बहुत आम बात है और पिलेट्स इन सभी समस्याओं को हल करके आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और आराम देता है।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी है पिलेट्स

पिलेट्स से आपके ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों पर काम करता है और उन्हें मजबूत करता है। पैरों में ऐंठन और सूजन को दूर करने में भी पिलेट्स काफी असरदार है। पिलेट्स के दौरान पैरों में मूवमेंट होने से बॉडी में ब्लड सरकुलेशन भी बढ़ता है और हिप्स की सही शेप भी आती है।

कमर दर्द से मिलती है राहत

डिलीवरी के बाद कमर दर्द बहुत ही आम बात है। जब भी बेबी को उठाने के लिए या किसी भी काम के लिए झुकते हैं तो कमर दर्द से परेशान हो जाते हैं। इससे बॉडी पोश्चर भी बदल जाता है और इसमें सुधार होना फिर और भी मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन पिलेट्स अकड़न वाले हिस्सों को ठीक करता है और रीढ़ व कूल्हों की हड्डी की पोजिशन में सुधार लाकर कमर को सहारा देने के लिए कोर में संतुलन बनता है और पोश्चर में सुधार लाता है।

भारी वेट उठाने के लिए खुद को करें तैयार

पिलेट्स वेट लॉस की बेस्ट एक्सरसाइज नहीं हैं। लेकिन इन एक्सरसाइज से आप पुनः अपने रूटीन में आना चाहते हैं तो इसमें पिलेट्स आपकी बहुत मदद करता है और आपकी बॉडी को मुश्किल एक्सरसाइज के लिए तैयार करने में भी मदद करता है।

वेट लॉस के लिए जरूरी है योग

योग शरीर के बहुत जरूरी है और खासकर प्रेग्नेंसी के पहले और बाद भी योग करने की सलाह दी जाती है। सोनम कपूर ने खुद को और अपने बच्चें को स्वास्थ्य रखने के लिए नियमित योग भी किया। लेकिन प्रेग्नेंसी के समय योग, सूर्यनमस्कार भी एक्सपर्ट की निगरानी में रहकर ही करने की सलाह दी जाती हैं। सोनम कपूर ने योग के जरिए भी अपना वजन कम किया है।

डाइट का रखें खास खयाल

प्रेग्नेंसी के बाद भी अपनी डाइट का बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। प्रेग्नेंसी के बाद नियमित रूप से फ्रूट्स, ताजे फलों का जूस ,ज्यादा से ज्यादा सब्जियां , सूप , हरि पत्तेदार सब्जियां और हेल्दी डाइट प्लान होना चाहिए। दूध और दही का भी सेवन करना चाहिए साथ ही दलिये का भी नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मसाले दार भोजन से भी दूरी बनाए रखना जरूरी है। सोनम कपूर का कहना है कि “प्रेग्नेंसी के पहले और बाद में भी प्रोटीन युक्त दालों का भी नियमित सेवन करना चाहिए।”

Leave a comment