इस असहनीय दर्द से आप बस कुछ बातो का ध्यान रखकर निजात पा सकते है-

1 – पर्याप्त नींद ले और आराम करे। आपके सोने और जागने का समय निश्चित होना चाहिए। यदि आप काम के कारण आराम करने का समय नहीं निकाल सकते तो कम से कम 8 घंटे की पर्याप्त नींद अवश्य ले। 


2- आप रोज़ क्या खा रहे है वह भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यदि आप प्रॉसेस्ड फ़ूड जैसे नट्स ,प्रेजेर्वेटिव्स ,चॉकलेट ,मिल्क प्रोडक्ट्स ,मीट आदि ज्यादा खा रहे है तो सरदर्द हो सकता है। ये सब चीज़े अगर आप खा रहे है तो इनकी जगह विटामिन बी युक्त चीज़े खाए जैसे पत्ता गोभी ,ब्रोकली ,पालक,फल और रोज़ 8 गिलास पानी जरूर पिए। 

3-अपनी सोच सकारात्मक रखे, नकारात्मक बातो से बचे ,बेवजह किसी विवाद में न उलझे ,जो बात मन में हो उसे बोल दे ,अंदर ही अंदर उधेड़बुन न चलने दे ,अछा संगीत सुने ,रेडियो सुने ,मैडिटेशन करे इससे आप तनाव मुक्त रहेंगें और सरदर्द से भी बच सकेंगे।

 
4 -रोज़ सुबह काम से काम 15 मिनिट व्यायाम-योग या वॉक जरूर करे। इससे शरीर के किसी भी तरह के दर्द से तो राहत मिलेगी ही दिमाग भी शांत रहेगा और आप खुद को पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करेंगे। 

 


5 -अपने हाथो को सर पर गोल -गोल घूमाते हुए मसाज कीजिये,खाली समय में या यात्रा करते समय कुछ मिनिट के लिए आँखे बंद करके ओंम बोलिए आपको अच्छा लगेगा। 

आजकल कम से कम 60 % लोग सरदर्द की समस्या से परेशान रहते है। यदि आप भी उनमे से एक है तो ध्यान रखिये की यदि सरदर्द कभी-कभी होता है तो चिंता की कोई बात नहीं आप ये तरीके आजमा के उससे राहत पा सकते है। अगर आपको सरदर्द की समस्या नियमित रूप से रहती है तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

य़ह भी पढ़ें-

ये 12 वास्तु टिप्स जो आपके घर लाएंगे खुशहाली

जलने पर ट्राई करें ये टिप्स

मानसून रहे खूबसूरती बरकरार

अपने घर की लेडी डॉन मैं ही हूँ-उर्वशी शर्मा

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।