सर दर्द एक ऐसी परेशानी है जो हमें कभी भी, कही भी हो सकती है घर,ऑफिस ,शादी ,पार्टी ,मॉल या किसी अन्य जगह।हमरी जीवनशैली के कारण सरदर्द की परेशानी महिला हो या पुरुष को आजकल सभी को ज्यादा रहने लगी है।अचानक होने वाला सरदर्द हमारे काम में बाधा तो बनता ही है कई बार बनते काम बिगाड़ भी देता है।सरदर्द हमारे दिमाग में नहीं बल्कि दिमाग के सबसे संवेदनशील भाग में एक नर्व होती है जो सर और मस्तिष्क के बीच में होती है उसे नोसिसेप्टर्स कहते है उसमे होता है जो कि असहनीय होता है।
