संगीत सुने

संगीत सुनने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं। जिसके जरिए व्यक्ति खुशी महसूस करता है। देखा होगा जब हम सेड सॉन्ग सुनते हैं, तब हमें उदास सा महसूस होता है, इसलिये जब भी आप उदास हों, तब जरूर गाने सुने जो आपके दिल को खुशी महसूस करा सके। 

बाहर जाएं

अक्सर देखा गया है कि जब व्यक्ति दुखी होता है तो वह किसी से मिलना नहीं पसंद करता है और ना ही घर से बाहर निकलना पसंद करता है, लेकिन ऐसा करने से आप और भी अधिक दुखी महसूस कर सकते हैं। इसलिये कोशिश करें कि आप बाहर जाएं, जॉग करें और पार्क में घूमें ताकि आप नेचर से जुड़ सके। इससे कई बार हमें अपने आस पास की हरियाली देखकर खुशी महसूस होती है।

बुक पढ़ें 

बुक पढ़ना सबसे अच्छा तरीका है अपने उदासपन को दूर करने का। यह आपके सारे गम को भुलाकर आप कहीं किताबों की दुनिया में खो जाते हैं। आपको जो भी पढ़ना पसंद हो वो पढ़ें। आपको सारे दुखों को दूर करने में मदद करेगा साथ ही आपको अच्छा महसूस भी होगा।

खाना पकाएं

अगर आपको खाना बनान पसंद है, तो इससे बढ़िया तरीका हो ही नहीं सकता। अपने मूड को बेहतर बनाने को लिए अपना मनपसंद खाना बनाए और घर वालों को सर्प्राइज़ दें। इससे आपको तो अच्छा लगेगा ही, साथ ही आपको अंदर से खुशी महसूस होगी।

ये भी पढ़े-