मैंगो आइसक्रीम
सर्व-2,कुकिंग टाइम-5-6 घंटे (आइसक्रीम जमने में)
सामग्री-
- फुल क्रीम दूध 2 कप,
- काॅर्नफ्लोर 2 छोटे चम्मच,
- जिलेटिन 1 छोटा चम्मच,
- चीनी 1 कप,
- फेंटी क्रीम 2 कप,
- आम का गूदा 1 कप,
- आम के टुकड़े 1/2 कप,
- मिल्क पाउडर 2 बड़े चम्मच।
विधि
स्टेप 1- सबसे पहले काॅर्नफ्लोर, मिल्क पाउडर व थोड़ा दूध एक साथ मिलाएं।
स्टेप 2- थोड़ा दूध उबालकर अलग रख लें।
स्टेप 3- इस दूध के काॅर्नफ्लोर के मिश्रण में जिलेटिन डालकर गाढ़ा होने
तक पकाएं। और इसे फ्रिज में रखकर अध्जमा कर लें।
स्टेप-4 अब मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकालकर फिर से फेंटें और फेंटी क्रीम मिलाकर दुबारा जमाएं।
स्टेप- 5 थोड़ा सा और जमने के बाद फिर निकालकर फेंटे और आम का गूदा व आम के टुकड़े मिलाएं।
स्टेप- 6 अब फ्रिज में पूरी तरह से जमाकर परोसें।
टिप- इसे जमने में करीब 6-7 घंटे का समय लगेगा। और इसे आधे जमें पर दो बार निकालकर फेंटना है।
ये भी पढ़ें-
चिलचिलाती गर्मी में ट्राई करें ये फ्रूटी चुस्की
अब चाय से भी बना सकती हैं ये डिफरेंट रेसिपीज़
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
