सर्विंग- 2 लोगों के लिए

सामग्री :

पका राजमा 2 कप,

लाल-हरी-पीली शिमला मिर्च एक इंच लंबाई में कटी 1 कप,

बारीक कटा प्याज 1 बड़ा चम्मच,

मक्की का आटा ½ कप,

मैदा ½ कप,

नमक ½ छोटा चम्मच और थोड़ा सा रिफाइंड ऑयल। 

विधि :

1-नॉनस्टिक कड़ाही में राजमा की ग्रेवी को अच्छी तरह सुखा लें, फिर मैशर से मोटा-मोटा मैश करें।

2-मिश्रण ठंडा करके इसमें प्याज, हरा धनिया मिलाएं।

3-रोटी के लिए मक्की और मैदा के आटे में नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गूंथे। 20 मिनट ढक कर रखें।

4-थोड़ी-थोड़ी लोई लेकर छह-सात इंच की रोटी बेलें। तवे पर कच्ची-पक्की सेंक लें।

5-रोटी के बीच में मिश्रण रखें। तीनों तरह की कटी शिमलामिर्च लगाएं। रोल करके तवे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर सेकें। करारी टॉरटिला रैप तैयार है।