सर्व-4 तैयारी में समय-10 मिनट बनने में समय-15 मिनट
सामग्री :
- कोकोनट पाउडर 1 कप,
- खोआ 2 बड़े चम्मच,
- कोको पाउडर 3 बड़े चम्मच,
- बादाम 8,
- लेमन यैलो कलर की कुछ बूंदें,
- चांदी का वर्क।
विधि :
1-सबसे पहले एक भारी तली के बर्तन में 1 कप खोआ डालकर गुलाबी होने तक पकाएं।
2-फिर उसमें कोकोनट पाउडर व चीनी डालें और अच्छी तरह सभी सामग्री को मिलाएं। एक मुलायम सा आटा गूंध लें (यदि आटा बहुत सूखा है तो उसमें थोड़ा दूध मिला लें, यदि आटा बहुत गीला है तो उसमें थोड़ा कोकोनट पाउडर मिला दें)।
3-बाकी बचे हुए खोआ में लेमन यैलो कलर व गुलाबजल की कुछ बूंदें डालें और खोआ को मसलकर मुलायम कर लें।
4-अब कोको मिश्रण को दीये का आकार दें। इन दीये के किनारों पर चांदी का वर्क लगाएं। सभी दीयों के बीच में रंग वाला खोया भरें और बादाम को दीये की बत्ती की तरह लगाएं। लीजिए तैयार है दीया और बाती मिठाई ।

