स्ट्रॉबेरी योगर्ट
सर्व-2,तैयारी में समय-5 मिनट, बनने में समय-10 मिनट
सामग्री:
- स्ट्रॉबरी 8-10
- ठंडा दूध 2 कप
- शक्कर 2 बड़े चम्मच
- स्ट्रॉबरी क्रश 2 बड़े चम्मच
विधि :
- सबसे पहल स्ट्रॉबरी को धोकर हरी पत्तियां हटा दें।स्ट्रॉबरी सजाने के लिए अलग रख दें।
- अब बिना पानी डाले बाकी स्ट्रॉबरी को ब्लैंड कर प्यूरी बनाएं। इसमें ठंडा दूध मिलाएं और एकसार होने तक चलाएं।
- झाग आने पर ठंडी गिलास में डालें। क्रश्ड स्ट्रॉबरी और बची स्ट्रॉबरी से सजाएं।
मसाला ग्रीन स्मूदी के लिए इस लिंक पर जाएं
मसाला ग्रीन स्मूदी

सर्व- 3,तैयारी समय- 10 मिनट, 15 मिनट
सामग्री:
- कीवी (कटी हुई) 1
- अंगूर (हरे) 1 कप
- पालक (कटा) 1 कप
- पुदीना (कटा) ½ कप
- गाढ़ा और ठंडा दही 1 कप
- केला 1
- ठंडा पानी 2 बड़े चम्मच
- नींबू रस 2-3 बूंद
- पिस्ता कतरन (सजाने के लिए) 1 छोटा चम्मच
विधि:
- सबसे पहले कीवी, अंगूर, पुदीना, पालक, को पानी डालकर मिक्सी में पीसें।
- इसमें दही और केला डालें। एकसार होने तक फिर से पीसें।इसे गिलास में डालकर पिस्ता से सजाएं
गुलकंद स्मूदी के लिए इस लिंक पर जाएं
गुलकंद स्मूदी

सर्व-2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-15 मिनट
सामग्री:
- गुलकंद 2 बड़े चम्मच
- ठंडा और पानी निथरा दही 1 कप
- ठंडा दूध 1 कप
- शक्कर 1 बड़ा चम्मच
- बर्फ (कुटी हुई) ½ कप
- गुलाब की पंखुड़ी (सजाने के लिए) 10-12
- चेरी-पेठा 1 छोटा चम्मच
विधि:
- सबसे पहले दही दूध और शक्कर को मिक्सर में पीसें। इसमें गुलकंद डालकर दोबारा पीसें। कांच के गिलास में डालें।
- इसे चेरी पेठा और गुलाब की पंखुडिय़ों से सजाएं।
बनाना स्मूदी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बनाना स्मूदी

सर्व-1,तैयारी में समय- 5 मिनट,बनने में समय-10 मिनट
सामग्री:
- केला 2
- ठंडा दूध 1 कप
- चॉकलेट सॉस 1 बड़ा चम्मच
- पिसी शक्कर 1 छोटा चम्मच
- शहद 1 छोटा चम्मच
- सजाने के लिए चॉको चिप
विधि:
- गिलास में अंदर की ओर चॉकलेट सॉस लगाकर फ्रीजर में रख दें ताकी वो पिघले नहीं।
- केले के टुकड़े काट लें, अब एक कप दूध, चॉकलेट सॉस और शक्कर के एकसार पेस्ट बन जाने तक मिक्सर में ब्लैंड करें। बचा हुआ दूध डालकर फिर से ब्लैंड करें।
- चॉकलेट चिप से सजा कर तुरंत सर्व करें।
ऑरेंज स्मूदी रेसिपी पढ़ें
ऑरेंज स्मूदी

सर्व-1,तैयारी में समय-5 मिनट,बनने में समय-20 मिनट
सामग्री:
- संतरे का रस 1 कप
- गुनगुना पानी –3-4 कप
- दही 2 कप
- क्रीम ½ कप
- संतरे की फांक (सजाने के लिए)
विधि:
- सबसे पहले संतरे का रस निकालकर खोल को साफ करके रख लें, फिर जैली बनाएं और ठंडा करें।
- अब जैली दही और संतरे का रस फेंटकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
- कुछ देर बाद फ्रिज से निकालकर झाग होने तक फेंटें।क्रीम हल्की से फेंट लें। अब मिश्रण में मिलाकर साफ किए हुए संतरे के खोल में भरकर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- सर्व करते समय ऑरेंज स्लाइस और क्रीम से सजाकर सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
अपनी पार्टी के मेन्यू में शामिल करें ये कूल ड्रिंंक्स
