सर्व-15, तैयारी में समय-10 मिनट, बनने में समय-25 मिनट l
सामग्रीः-
- गुड़ 150 ग्राम
- सफेद तिल 250 ग्राम
- काजू टुकड़ा 2 बड़े चम्मच
- किशमिश 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कतरा बादाम 2 बड़े चम्मच
- बारीक कतरा पिस्ता 1 बड़ा चम्मच
- घी 1 बड़ा चम्मच l
विधिः-
1- सबसे पहले तिलों को साफ करके सूखा ही कड़ाही में हल्का भूरा होने तक भून लें।
2- अब आधे भुने तिलों को मिक्सी में दरदरा पीसें। अब गुड़ को कद्दूकस करें।
3- एक नाॅनस्टिक पैन में घी गरम करके काजू तलकर निकाल लें।बचे घी में गुड़ को आधा कप पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनायें और उसमें सारे मेवा व तिल डालकर मिलायें।
4- अब हाथ को चिकना करके छोटे-छोटे लड्डू बनायें प्रत्येक लड्डू पर थोड़ा-थोड़ा पिस्ता चिपका दें। ये लड्डू कैल्शियम और आयरन के अच्छे स्रोत हैं।
ये भी पढ़ें-
त्योहारों पर ट्राई करें ये फ्रूटी मीठे चावल fruit sweet rice recipe
एप्पल का यम्मी केक…ट्राई करके देखें
