गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती हैं क्योंकि इनमे ढेर सारा पोषण भरा होता है। आप की त्वचा से लेकर आंखो तक, वजन नियंत्रित करना आदि गाजर के बहुत से लाभ होते हैं और इन्हीं लाभों की वजह से गाजर खाना स्वस्थ माना जाता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें गाजरों से एलर्जी हो जाती है। ज्यादा तर केसो में कच्ची गाजर खाने से लोगों को एलर्जी होती थी परन्तु अब पकी हुई गाजर से भी आप को एलर्जी हो सकती है।
एक यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में रिसर्च की गई जब गाजर को तेज तापमान पर पकाया जाता है तो वह लोगों के लिए एलर्जिक साबित हो जाती है और यदि उसे ठंडा किया जाता है तो वह अपनी वाली दशा में आ जाती है। इस रिसर्च के नतीजों ने यह स्पष्ट किया है कि जिन लोगो को गाजर खाने से एलर्जी होती है वह चाहे गाजर को किसी भी रूप में खा लें चाहे कच्चा या पका कर उन्हें हर रूप में गाजर खाने से एलर्जी होगी। अतः यदि आप एक गाजर से एलर्जिक हैं तो आप को गाजर खानी ही छोड़ देनी चाहिए। पकी हुई गाजर खाने से हमारे शरीर को तो किसी प्रकार का नुक़सान नहीं पहुंचता है परन्तु यह एलर्जी होने का एक कारण बन सकती है।
यदि आप को हर चीज से एलर्जी हो जाती है तो गाजर को खाना आप को एलर्जी का इकलौता कारण नहीं हो सकता। यदि आप गाजर से एलर्जिक है और उसे खा लेते हैं तो आप को किस किस प्रकार के जोखिम हो सकते हैं या इसके क्या क्या नतीजे हो सकते हैं? आइए जानते हैं।
इस रिसर्च के नतीजों ने साबित किया है कि एलर्जी होना केवल गाजर के तापमान पर ही निर्भर नहीं करता है बल्कि उस की Ph वैल्यू पर भी निर्भर करता है। यह एसिडिक लेवल भी आवश्यक होता है। यदि आप गाजर को रूम टेंपरेचर पर रखते हैं तो उस में तब भी उतने ही एपिटोपेस रहते हैं जितने पकाने से पहले थे। अतः यदि आप गाजर से एलर्जिक हैं तो आप को गाजर खाना अवॉइड ही करना चाहिए।
परंतु यदि आप को गाजर सूट कर जाती हैं तो आप उन्हें किसी भी रूप में खा सकते हैं चाहे वह पकी हुई हो या कच्ची। उस के आप को स्वास्थ्य लाभ भी बहुत अधिक मिलेंगे। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप को अपनी डायट में गाजर को अवश्य शामिल करना चाहिए। यह आप के लिए एक हैल्थी ऑप्शन तो होगा ही साथ ही आप की आंखो व आप के बालों और त्वचा के लिए भी बहुत बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें-प्रिबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स आप के स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है
