सामग्रीः-
- गाढ़ा दही 2 कप,
- आम का गूदा 2 कप,
- नेस्ले मिल्कमेड पार्टली स्किम्ड स्वीटेंड कंडेस्ड मिल्क
- 1 छोटा चम्मच,
- चीनी 3/4 कप,
- स्ट्राबेरी सिरप 2 बड़े चम्मच,
- वनिला आइसक्रीम 2 स्कूप।
विधिः
- नेस्ले मिल्कमेड व दही और 1/4 कप चीनी को मिलाकर मिक्सी के ब्लेंडर में चला लें।
- आम और बाकी चीनी भी अलग से ब्लेंड करें और फ्रिज में रख दें।
- परोसते वक्त दो कांच के ग्लास लें और किनारों पर स्ट्रॉबेरी सिरप डालें ताकि ग्लास लाल दिखने लगे।
- थोड़ी कुटी हुई बर्फ डालें। अब थोड़ा आमरस डालें।
- फिर दही का मिश्रण, उपर से आमरस और एक स्कूप वनिला आइसक्रीम डालकर परोसें।
