सामग्री: कटहल 400 ग्राम, मैदा 50 ग्राम, खोया 250 ग्राम, चीनी 600 ग्राम, काजू 50 ग्राम, घी आवश्यकतानुसार।
विधि: कटहल को छील कर उबाल लें। पानी निचोड़ कर बारीक पीस लें। खोए को भूने लें। खोया और कटहल में मैदा मिला कर आटे जैसा गूंद लें। तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बना लें। हर गोली के बीच में 1-1 काजू रख दें। चीनी में 1 लीटर पानी डालें और चाशनी बना लें। कड़ाही में घी डालें।
धीमी आंच पर गोलियों को तल लें और सभी गोलियों को चाशनी में डाल दें�����। आधे घंटे बाद ड्रायफ्रूट से गार्निश करके सर्व करें।