सर्दियों में गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है। गुड़ में अनेक पोषक तत्व पाये जाते हैं जो सर्दियों में हमारी बाॅडी को फिट रखते हैं। सर्दियों में आप फिट ही नहीं हिट भी रहें इसके लिए हम आपके लिए लेकर आये हैं गुड़ से तैयार स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, जिन्हें आप ईज़िली फ़ैमिली मेम्बर्स और गेस्ट के लिए तैयार कर सकती हैं और तारीफ पा सकती हैं।
 
 
 ख़जूर गुड़ पायस
 
सामग्रीः-
  • दूध 1 किलो
  • चीनी 250 ग्राम
  • ख़जूर गुड़ 2  चम्मच
  • इलाइची छोटी चूर्ण 1 छोटा चम्मच
  • छोटे गोल दाने वाले 100 ग्राम
  • चावल
विधि-
  1. चावल को धोकर 15-20 मिनट भिगोकर रखें।
  2. दूध उबालकर उसे धीमी आंच में गाढ़ा करें जब तक वो 1/3 ना हो जाये।
  3. चावल व चीनी मिलाकर धीमी आंच में ही पायस पकायें, ध्यान रहे पतीले में चावल चिपकने ना पायें अन्यथा उसमें जलने की महक आयेगी।
  4. चावल के पक जाने पर गैस बंद कर उसमें खजूर गुड़ चूर्ण कर मिलायें।
  5. सर्व करते समय ऊपर से इलाइची पाउडर बुरककर पायस को सजायें।
 
गुड़ नारियल बर्फी
 
सामग्री-
  • कच्चा नारियल 1
  • गुड़ 250 ग्राम
  • दूध 1 कप
  • छोटी इलाइची पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • कपूर चुटकी भर
  • देशी घी 1 छोटा चम्मच
विधि-
  1. नारियल को कद्दूकस या ग्राइ्रंडर कर अलग रखें।
  2. कढ़ाई गर्म होने पर उसमें नारियल डालें और बराबर चलाती रहें।
  3. थोड़ी देर बाद उसमें दूध मिलायें।
  4. दूध नारियल मिक्स होने पर उसमें कूटे हुये गुड़ मिलाकर धीमी आंच में बराबर से पकायें।
  5. नारियल गुड़ के भूराभूरा होने पर उसमें कपूर तथा इलाइची पाउडर मिलायें।
  6. थाली में घी लगाकर तैयार सामग्री को फैलायें।
  7. ठंडा होने पर उसे मनचाहा बर्फी का शेप दें।
  8. प्लेट में सजाकर टेस्टी बर्फी का स्वाद चखें।
गुड़ पाटी साप्टा
 
सामग्री-
  • पीली धूली मूंग दाल 250 ग्राम
  • चीनी 250 ग्राम
  • गुड़ 400 ग्राम
  • कच्चा नारियल 2 चम्मच
  • काजू
  • बादाम
  • इलाइची पाउडर 1-2 चम्मच
  • खोया 50 ग्राम
  • चांदी वर्क सजावट हेतु
विधि-
  1. मूंग दाल को आधा घंटे भिगोकर रखें।
  2. गुड़ से चाशनी तैयार कर लें।
  3. नारियल को कद्दूकस तथा दाल को पीसकर अलग रखें।
  4. कढ़ाई गर्म होने पर पीसी दाल, खोया व नारियल को मिलाकर दो मिनट बाद चीनी डालकर धीमी आंच में पकायें।
  5. 4-5 मिनट बाद गैस बंद कर ड्राई फूड मिलायें।
  6. ठंडा होने पर तैयार सामग्री की छोटी-छोटी लोई तैयार कर हाथ से चपटा कर एक-एक चाशनी में डालें।
  7. 15 मिनट बाद चाशनी से निकालकर बाउल में सर्व करें और चांदी वर्क से पाटी साप्टा को डेकोरेट करें।
  8. जब भी पार्टी साप्टा खाने का मन हो हल्का सा गर्म कर उसे खायें।