दाल की कचौड़ी
- आटा 200 ग्राम,
- घी 25 ग्राम,
- सूजी 25 ग्राम,
- ठंडा पानी आटा गूंधने के लिए।
- भरावन के लिये :
- उड़द दाल 100 ग्राम,
- सौंफ ½ छोटा चम्मच,
- चुटकी भर हींग,
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच,
- जीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार।
विधि :
1-उड़द की दाल 4 घंटे के लिये पानी में भीगो कर रखें।दाल का पानी निचोड़ दें और मिक्सी में दरदरा पेस्ट बना लें।
2-सौंफ को भी दरदरा कर लें।पैन में घी गर्म करें। इसमें हींग, सौंफ, गर्म मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, ज़ीरा पाउडर व सौंफ डालकर भूनें।
3-फिर इसमें उड़द दाल का पेस्ट डालकर चलायें और तब तक पकायें जब तक की घी बर्तन का किनारा छोडऩे न लगे।अब इसे आंच से उतार ठंडा होने रख दें।अब आटे और सूजी को मिलायें, उसमें घी डालकर रगड़ें।
4-अब पानी डालकर आटे को कड़ा गूंध लें और 30 मिनट के लिये कपड़े से ढककर रख दें।गुंधे हुए आटे से नींबू के साइज की बॉल्स बना लें।हथेली पर चपटा कर बीच में भरावन भरें और किनारे बंद कर दें।
5-इन बॉल्स को 3 डायमिटर के आकार में बेल लें। कढ़ाही में तेल गर्म कर एक-एक करके सारी कचौडिय़ां तल लें।सुनहरा होने तक तलें। तैयार है दाल कचौरी, गर्मागर्म परोसें।

सामग्री-
- 1 कटोरी गेहूं का मोटा आटा
- 1 कटोरी चने की दाल
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून अदरक
- लहसुन
- हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 टी स्पून नमक
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 टी स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून घी
विधि-
1-गेहूं के आटे में 1/4 टी स्पून नमक डालकर पूड़ी जैसा कड़ा आटा गूंथ लें ।
2-दाल में नमक और हल्दी डालकर पका लें, ध्यान रखें कि दाल पकाने में उतना ही पानी डालें जितने में दाल पक जाएं।
3-गर्म तेल में प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट भूनें और जीरा तड़काकर दाल और समस्त मसाले डालकर अच्छी तरह चलाएं।गैस बंद करके हरा धनिया डाल दें।
4-अब गेहूं के आटे से छोटी पूड़ी बनाकर बीच में 1 चम्मच दाल का मिश्रण भरें और फोल्ड करके गुझिया का आकार दें।एक भगोने में गर्म पानी करें उपर से जाली रखें और तैयार फरे को जाली पर रखकर भाप में पकाएं।
5-20 से 25 मिनट बाद गैस से उतार कर ठंडा करें ।बीच से काटें और उपर से लाल मिर्च का बघार लगाकर परोसें।
पालक पनीर शेजवान सॉस के लिए इस लिंक पर जाएं

- पालक (कटा हुआ)
- परम पनीर के टुकड़े
- नमक
- काली
- मिर्च,
- मिर्च पेस्ट,
- सिरका
- अरारोट
- घी
- टमाटर केचप 2 बड़े चम्मच,
- अजीनोमोटो ½ छोटाचम्मच
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- सिरका 2 छोटे चम्मच,
- लाल मिर्च पेस्ट ½ छोटा चम्मच
- लहसुन पेस्ट ½ छोटा चम्मच,
- पानी एक कप
- अरारोट 1 छोटा चम्मच।

- ताजा दूध 1 लीटर
- खजूर (चॉप
- किए हुए) ½ किलो,
- चीनी ½ कप, वॉलनट
- (चॉप किए हुए) ½ कप,
- ओट्स 3 बड़े
- चम्मच,
- रोस्टेड बादाम (चॉप किए हुए) 4 बड़े
- चम्मच,
- फ्रेश क्रीम 300 मिलीलीटर,
- पानी 2
- कप।
