Why is this girl afraid of water
Why is this girl afraid of water

पानी से क्यों डरती है ये लड़की? वजह उड़ा देगी होश

कुछ बीमारियों ऐसी होती है, जो लोगों के लिए काफी ज्यादा अजीबोगरीब होती है। जिसके साथ जीवनभर जीना पड़ता है। पानी जैसी मूलभत चीजों से भी वो बीमार पड़ जाते हैं। पानी जीवन का आधार है, पर कुछ लोगों के लिए यही पानी घुट-घुट कर जीने की वजह भी बन जाता है।

Ajab Gajab News: कुछ बीमारियों ऐसी होती है, जो लोगों के लिए काफी ज्यादा अजीबोगरीब होती है, जिसके साथ जीवनभर जीना पड़ता है। पानी जैसी मूलभत चीजों से भी वो बीमार पड़ जाते हैं। पानी जीवन का आधार है, पर कुछ लोगों के लिए यही पानी घुट-घुट कर जीने की वजह भी बन जाता है। ऐसी ही एक लड़की की बीमारी इन दिनों सामने आई है। जो खाने पीने की चीजों से लेकर पानी सहित 40 से अधिक चीजों से एक लड़की को एलर्जी है। हैरानी की बात तो ये है कि इतना सब होने बावजूद वो लड़की अपने जीवन से काफी ज्यादा खुश है। अगर आपको भी पानी से कुछ ऐसा ही डर महसूस होता है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 19 वर्षीय क्लो रामसे के बारे में जिसको जन्म से ही कुछ चीजों से एलर्जी थी। हालात ऐसे थे कि उसे केला और आलू जैसी चीजों को खाने के बाद एनाफाइलैक्टिक शॉक आ जाता था। हालांकि बचपन से उसे इन चीजों के बारे में पता नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ी ये समस्या बढ़ती गई। वर्तमान समय की अगर बात की जाए रामसे के पास 40 चीजों की एक सूची है, जो उनके मुंह और गले में खतरनाक रूप से सूजन पैदा कर सकती हैं, या उनकी त्वचा पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

अगर खाने की बात की जाए तो उन्हें केला कीवी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी, नाशपती और अंगूर जैसी चीजों से एलर्जी है। क्लोई की हालत को डॉक्टरों ने करीब से देखा तो उन्हें समझ आया कि वो ‘पराग खाद्य सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं। इस बीमारी के तहत उन फलों से मरीजों को ज्यादा खतरा रहता है। जो पॉलिनेशन से बने होते हैं। अगर गलती से भी मरीज ने इन फलों को खा लिया तो उनके गले में भंयकर सूजन हो जाती है।

इसके अलावा क्लो के साथ अजीब बात ये भी है कि उन्हें पानी से भी एलर्जी है, जिसे एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया के नाम से जाना जाता है। मीडिया से अपनी हालत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब कभी मेरी स्कीन पर पानी गिरता है। तो मुझे ऐसा लगता है कि किसी ने मुझ पर चाकू से हमला किया है। हालांकि मैं मानती हूं कि मेरी किस्मत बाकी लोगों से काफी अच्छी है। सौभाग्य से मुझमें होने वाले रिएक्शन अब उतने बुरे नहीं हैं। मुझे अपनी एलर्जी का इलाज करने के लिए जीवन भर इंजेक्शन लेना पड़ेगा।

Ajab Gajab News
How to overcome fear like this

क्लो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी एलर्जी का इलाज जीवनभर इंजेक्शन के जरिए करना पड़ेगा। बावजूद इसके, वह अपनी स्थिति के बारे में बहुत सकारात्मक हैं और अपनी जिंदगी को लेकर आशावादी हैं।

पानी से डर लगने की वजह चाहें कुछ भी हो, लेकिन आपका इस बीमारी से बाहर निकलना बहुत जरूरी है ताकि आप पानी के साथ ही जीवन का भी खुलकर आनंद ले सकें। चूंकि यह मानसिक समस्या है इसलिए इससे बाहर निकलने के मनोचिकित्सा ही कारगर मानी जाती है। बता दें कि मनोचिकित्सा में एक्वाफोबिया से निजात के लिए दो मुख्य थेरेपी आजमाई जाती है एक्सपोजर थेरेपी और सीबीटी यानी कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...