शाहरूख खान:- मूलांक 2 भाग्यांक 7

 

 

 

मूलांक 2 इन्हें अति भावुक बनाता है, तभी इन्हे रोमांटिक रोल सूट करते है। इस वर्ष इनकी उपलब्धियाँ कम रहेगी। पारिवारिक परेशानियाँ टेंशन दे सकती है। शारिरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगस्त सितम्बर माह में ऐक्सीडेन्ट होने की सम्भावना है।

 

सलमान खान:- मूलांक 9 भाग्यांक 6

 

 

इनके व्यक्तित्व पर मंगल का प्रभाव ज्यादा रहेगा। फिल्म इन्डस्ट्री पर इनका जादू चलेगा। आने वाली फिल्में हिट होंगी, अगस्त से सितम्बर का महीना परेशानियों से भरा है। कोर्ट केस से यह अभी बरी होते नहीं दिखते। इनके अभिनय क्षमता की प्रशंसा होगी। सेहत का ध्यान रखें हड्डी सम्बन्धी रोग इन्हे परेशान कर सकते हैं।

आमिर खान:- मूलांक 5 भाग्यांक 2

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इन पर पूरे वर्ष केतु का असर ज्यादा दिख रहा है। अतः विवादों में घिरे रहेगे। नयी चलन की फिल्मो में काम करेंगे, और 2016 में इनकी आने वाली फिल्में हिट होंगी, परन्तु इन्हे लिवर प्राबलम हो सकती हैं सावधान रहें। अगस्त माह मे यह किसी कंट्रोवर्सी या स्कैम में फंस सकते हैं। जनता में इनकी लोकप्रियता कम होगी।

 

आगे पढ़े अगले पेज पर …….

अक्षय कुमार:- मूलांक 9 भाग्यांक 5

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इन पर बुध और मंगल का प्रभाव ज्यादा है। वर्ष 2016 भी मंगल का वर्ष है। इस वर्ष यह एक्शन प्रधान फिल्में ज्यादा करेंगे। सिर पर चोट लगने की सम्भावना है, केतु के प्रभाव के कारण यह वर्ष इनके लिये उतार चढ़ाव का वर्ष रहेगा। इनके प्रभावशाली व्यक्तित्व का करिश्मा सर चढ़ कर बोलेगा। वर्ष का अन्त इनके लिये ज्यादा बेहतर है।

 

प्रियंका चोपड़ा:- मूलांक 9 भाग्यांक 9

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2016 वर्ष इनके लिये अति उत्तम रहेगा। विदेशी मीडिया से कनेक्शन बढ़ेगा। अक्टूबर का माह इनके लिये बेहतरीन साबित होगा। धर्म के प्रति इनका विश्वास बढ़ेगा। इनकी आने वाली फिल्में हिट होंगी।

 

करीना कपूर खान:- मूलांक 3 भाग्यांक 3

 

 

2016 वर्ष का अन्त इनके लिये ज्यादा उत्तम है। मार्च के महीने में यह किसी कंट्रोवर्सी में फंस सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नवंबर का महीना इनके लिये उत्तम है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

आगे पढ़े अगले पेज पर …….

दीपिका पादुकोण:- मूलांक 4 भाग्यांक 1

 

 

 

इस वर्ष इनकी फिल्में हिट होगी। आर्थिक और कैरियर की स्थिति में मजबूती आयेगी, पुराने प्रेम सम्बन्धों में विकार आ सकता है। अपने प्रेम प्रसंगो के कारण चर्चा में रहेंगी। इस वर्ष विवाह योग है।

कैटरीना कैफ:- मूलांक 7 भाग्यांक 8

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मिला जुला वर्ष रहेगा। दिल से ज्यादा सोचेगी, अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर स्ट्रैस में रहेगी। परन्तु कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं। मीडिया और खबरों में छायी रहेंगी। सितम्बर के महीने में स्वास्थ्य खराब हो सकता है।