Numerology Predictions: अंकशास्त्र या अंक ज्योतिष का हमारे जीवन और भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अंग्रेजी में इसे ‘न्यूमरोलॉजी’ कहा जाता है। अंक शास्त्र मुख्य रूप से किसी व्यक्ति की जन्मतिथि पर आधारित होता है, जिसमें 1-9 अंक का मूलांक निकाला जाता है। जैसे आपका जन्म अगर किसी महीने की 18 या 27 तारीख हो हुआ है तो इसका जोड़ या मूलांक 9 होगा।
अंक ज्योतिष में मूलांक की सहायता से भविष्य के बारे में कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। केवल भविष्य ही नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी इसका प्रभाव पड़ता है। मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र, व्यक्तित्व, रिलेशन, करियर आदि के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। फिलहाल इस लेख में हम बात करेंगे, उस मूलांक के बारे में जिनके जीवन में धन-दौलत की कोई कभी नहीं रहती। लेकिन अपनी एक आदत के कारण यह सब कुछ गंवा देते हैं। आइये जानते हैं किस मूलांक के लोगों के साथ ऐसा होता है।
मूलांक 9

अगर किसी व्यक्ति का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 9 होगा। जैसे 1+8=9 या 2+7=9। इसी विधि से जन्मतिथि के अनुसार आप किसी भी व्यक्ति का मूलांक आसानी से पता कर सकते हैं। अगर बात करें मूलांक 9 वालों की तो यह मंगल का अंक होता है और इस मूलांक वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, जिस कारण इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा भी आ जाता है। ये छोटी छोटी बात पर अधिक क्रोधित हो जाते हैं और कई बार तो अपना आपा खो बैठते हैं और आक्रमक हो जाते हैं। इसी आदत के कारण इस मूलांक के लोगों का रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं टिक पाता है।
संघर्षमय रहता है जीवन
मूलांक 9 वालों का जीवन काफी संघर्षमय रहता है, हालांकि ये जो ठान लेते हैं वह पाकर रहते हैं। अगर ये मेहनत करना ना छोड़े और प्रयास करते रहें तो इनके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता। मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, युद्ध, भूमि और रक्त आदि का कारक माना जाता है। मंगल का प्रभाव होने के कारण 9 मूलांक वालों को खेल-कूद में अधिक रूचि रहती है। इनकी दिलचस्पी सेना, पुलिस और खिलाड़ी बनने में अधिक रहती है। लेकिन इस मूलांक वालों को करियर बनाने में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
पैसों से भरी रहती है जेब

धन के मामले में मूलांक 9 वाले लोग काफी लकी होते हैं। इनके पास धन-दौलत की कमी नहीं रहती। ये खेती, जमीन, प्रॉपर्टी, मकान के मालिक होते हैं। ऐसे में इनका जीवन में धन, मकान, वाहन और आभूषण की कमी नहीं रहती। ये खुद तो आर्थिक स्थिति से संपन्न होते ही हैं और साथ ही दूसरों की मदद करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।
इस एक आदत से कर बैठते हैं नुकसान
मूलांक 9 वालों में दयालुता, स्वतंत्र जीवन जीना, मर्यादित रहना, संघर्षकारी जैसे कई गुण होते हैं जो इन्हें दूसरों से अलग और खास बनाते हैं। लेकिन इनकी एक आदत ऐसी होती है, जिससे ये खुद का नुकसान कर बैठते हैं और वह है इनका गुस्सैल स्वभाव। मूलांक 9 वालों को गुस्सा या क्रोध इतना अधिक आता है कि इनके कई बने काम भी बिगड़ जाते हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये अच्छे बुरे का भान भूल जाते हैं और किसी के सामने कुछ भी कह देते हैं। हालांकि इन्हें मान-मर्यादा का पूरा ख्याल रहता है।
मूलांक 9 वालों की विशेषता

- शुभ रंग:- लाल, नारंगी और पीला
अशुभ रंग:– काला और नीला - शुभ अंक:– 1 और 9
अशुभ अंक:- 4 और 8 - शुभ दिन:– रिववार, मंगलवार और गुरुवार
अशुभ दिन:- शनिवार - शुभ दिशा:- पश्चिम और पूर्व
अशुभ दिशा:– दक्षिण पश्चिम
