पाकिस्तानी और भारतीय क्रिकेटरों पर कमेंट करने के लिए मशहूर पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बलोच को उनके मुल्तान आवास पर गोली मारी गई है और हैरान करने वाली बात ये है कि गोली उनके भाई ने मारी है। पुलिस ने बताया कि बलोच के भाई की तरफ से उन्हें फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर कई बार धमकी मिल चुकी थी। इस बाबत अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने पाकिस्तान के गृह मंत्री से शिकायत भी की थी।
गौरतलब है कि बलोच वही पाकिस्तानी मॉडल है जिन्होंने कुछ दिनों पहले एक वीडियो के जरिए विराट कोहली को प्रपोज किया था। इसके साथ ही वो कई दफा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी पर कमेंट करने को लेकर सुर्खियों में रही।
कौन थी कंदील
कंदली का असली नाम फौजिया अजीम था। वह पाकिस्तानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस थी। आए दिन अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर वह काफी चर्चित भी रहती थी।
इन विवादों से घिरी थी कंदील
- कंदील ने कुछ समय पहले पीएम नरेंद्र मोदी का चायवाला कहकर मजाक उड़ाया था और इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था।
- यही नहीं उन्होंने इमरान खान और विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी किया था।
- वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट मार्च,2016 से पहले कंदील ने ये भी एलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस का करेगी और उसका वीडियो भी पोस्ट करेगी।
देखिए कंदील का ये वीडियो –

ये भी पढ़ें-
इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए है एक खुशखबरी
बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंची साइना नेहवाल
अनुष्का के लिए विराट ने फैन्स को लगाई फटकार
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
