अंदर की बात

‘टोटल सियापा यह शब्द कहां से और कैसे आया?
सियापा शब्द पंजाब की आम बोली में बहुत शामिल होता है। मैंने फिल्म ‘टोटल सियापा में यह शब्द ‘मरो सियापा कई बार बोला है, और ‘सियापा मेरे लिए नया शब्द नहीं था। पहले इस फिल्म का नाम ‘अमन की आशा था किंतु सभी को सियापा बोलना बहुत पसंद आया और फिल्म का टायटल बदल कर ‘टोटल सियापा रख  दिया गया।

आप पंजाब से हैं और फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है, फिर फिल्मों में कैसे आ गईं?
मुझमें शुरू से ही एक्टिंग का कीड़ा था और उसी के कारण मैं थियेटर करा करती थी और वही थियेटर का शौक फिल्मों में ले आया। वैसे मैंने इंग्लिश और हिस्ट्री में मास्टर्स किया है, अगर फिल्मी कीड़ा नहीं होता तो अब तक आई.ए.एस. या आई.एफ.एस. की नौकरी कर रही होती।

‘टोटल सियापा फिल्म में अनुपम जी भी हैं? कैसा रहा साथ काम करने का अनुभव?
अनुपम के साथ मैं पहले भी ‘वीर-जारा और ‘रंग दे बसंती में काम कर चुकी हूं। इस फिल्म में अनुपम का बहुत बड़ा रोल नहीं है। हमने सिर्फ लंदन में 3 दिन की शूटिंग साथ में की थी। मैं अनुपम के साथ एक फुल फ्लेज फिल्म करना चाहती हूं, चाहे वह पति-पत्नी या कोई और किरदार हो।

आपको किस तरह के रोल करना पसंद है
कॉमेडी या सीरियस? पर्सनली मुझे सीरियस रोल पसंद है ‘खामोश
पानी, ‘सरदारी बेगम जैसे किरदार अच्छे लगते हैं लेकिन कॉमेडी करने का भी अपना एक अलग मज़ा है। जब मैंने पहली बार ‘हम तुम में कॉमेडी की तो अनुपम और सतीश कौशिक मुझ पर हंसते थे, उन लोगों
ने मुझे थियेटर की ट्रेजडी क्वीन नाम दिया था किंतु फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों चुप हो गये।

किस का ‘सेन्स ऑफ ह्यूमर ज्यादा अच्छा है, आपका या अनुपम जी का?
हम दोनों का ही सेन्स ऑफ ह्यूमर बहुत स्ट्रांग है। विभिन्न समय पर या प्वाइंट पर दोनों ही अच्छा मज़ाक कर लेते हैं। हां अनुपम कहानी या किस्सा सुनाने में बहुत माहिर हैं। उनके पास बहुत सारे किस्से भी हैं और उनकी याददाश्त भी बहुत अच्छी है।

अनुपम जी की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई?
अनुपम मुझे कॉमेडी से ज्यादा अच्छे सीरियस और निगेटिव रोल में लगते हैं।
‘सारांश तो खैर एक माइलस्टोन फिल्म है, मुझे उनकी ‘वेडनसडे बहुत अच्छी लगी थी, इसमें पुलिस कमिश्नर का किरदार बेहद
खूबसूरती से निभाया था।

किरण जी, आपकी साडिय़ों और ज्वैलरी की बात किये बिना यह इंटरव्यू अधूरा रहेगा?
ओह, मुझे साड़ी और ज्वैलरी से प्यार है, यह मेरी वीकनेस भी है। मेरे पास अनगिनत साडिय़ां हैं। मुझे गोल्ड, सिल्वर और ट्रेडीशनल ज्वैलरी खरीदने का भी शौक है।