अंदर की बात

‘नच ले बींदणी डांस रिएलटी शो से जुडऩे का कारण?
इस शो से जुडऩे का कारण मेरे लिये यही है कि मैं एक अभिनेत्री के अलावा एक कत्थक डांसर भी हूं। इसके अलावा मैं जैज़ और कंटेम्परी डांस में भी ट्रेनिंग ले रही हूं। और साल्सा भी सीख चुकी हूं। जब मुझे ‘नच ले बींदणी में जज बनने का ऑफर आया तो मैंने फौरन हां कर दी क्योंकि मुझे खुद डांस करने का बहुत शौक है।

कैसा रहा अनुभव ‘नच ले बींदणी से जुडऩे के बाद?
मैं शो की जज जरूर हूं लेकिन सच कहूं तो मुझे यहां बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। नये-नये तरह के डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलते हैं। हमारे यहां एक हाउसवाइफ को ज़्यादा प्रोत्साहन नहीं मिलता है, ऐसे में इस प्लेटफार्म के ज़रिए हाउसवाइफ को अपनी प्रतिभा को सभी के सामने लाने का मौका
मिला। आपका फेवरेट डांस फॉर्म कौन-सा है? मेरे लिए किसी एक डांस फॉर्म को कहना मुश्किल होगा। मुझे कत्थक के चक्कर और कंटेम्पररी स्टाइल बहुत ही पसंद है। 

अगर डांस और अभिनय में किसी एक को चुनना पड़े तो?
इसका जवाब देना मेरे लिये मुश्किल है क्योंकि मैं डांस और अभिनय दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकती। दोनों ही मेरा पैशन हैं लेकिन फिर भी कभी ऐसा हुआ तो मैं अभिनय को चुनुंगी क्योंकि अभिनय में डांस तो करने को मिल ही जाता है।

आपने कभी किसी डांस रिएलटी शो में भाग लिया है?

मैंने डांस रिएलटी शो ‘जी इंडिया सिने स्टार की खोज और ‘नच ले विद सरोज खान के साथ भी एक दो एपिसोड किये हैं। बॉलीवुड में आपको किस अभिनेता व अभिनेत्री के

डांस स्टाइल पसंद है?
मुझे रितिक रौशन का डांस बहुत ही पसंद है। उनका डांस देखने के बाद लगता है कि उन्हें किसी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं। अभिनेत्री में मुझे ऐश्वर्या और माधुरी का डांस पसंद है। मुझे लगता है कि ऐश्वर्या पर हर डांस स्टाइल सूट करता है।

कोई बॉलीवुड गाना जिस पर आपको डांस करना बहुत पसंद हो?
मुझे ‘हम दिल दे चुके सनम का निमोड़ा निमोड़ा… पर डांस करना पसंद है। मुझे लगता है कि उसके स्टेप्स काफी मुश्किल हैं और जब भी मैं इस गाने को सुनती या देखती हूं तो मेरा मन इस गाने पर डांस करने को ललचा जाता है।

क्या कभी आइटम सांग करना चाहेंगी?
पहले तो मैं यह कहूंगी कि शुक्र है कि आइटम सांग के मायने बदल रहे हैं। आज अभिनेत्रियां भी आइटम सांग करने लगी है। मुझे भी मौका मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगी।