
आलिया की ये तस्वीर उस दौरान की है जब वह एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। शादी में आलिया को लेमन ग्रीन लहंगे में देख कर हर किसी की नजर उन्हीें पर ठहर गई थीं। नेचुरल मेकअप के साथ खुले स्ट्रेट बाल, छोटी सी बिंदी और मांग टीका इस तीज के लिए आपका परफेक्ट लुक बन सकता है।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आलिया ने ग्रीन लहंगे के साथ सिंपल चोली और प्लेन दुप्ट्टा कैरी किया हुआ था। वहीं उन्होंने इस ड्रेस के साथ सिंपल मेकअप किया था।

इस तस्वीर में आलिया ने लेमन कलर के ब्रोकेड के लहंगे के साथ ग्रीन ब्लाउज और गोल्डन बॉर्डर वाला ग्रीन नेट का दुप्ट्टा कैरी किया हुआ था। वहीं उनके खुले बाल और हैवी इयररिंग्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

अगर आपका मन तीज पर साड़ी या लहंगा पहनने का नहीं है तो आपके लिए आलिया का ये लुक परफेक्ट रहेगा। इस तस्वीर में आलिया ने ग्रीन कलर का लाइट सलवार सूट पहना हुआ। इसी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और कानों में झुमके पहने हुए थे।

इस फोटोशूट के दौरान आलिया ने पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख आपकी भी नजरें उनपर से हटने वाली नहीं हैं।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
