पॉप्युलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के बेटे के रूप में नजर आने वाले नक्ष उर्फ रोहन मेहरा की शो छोड़ने की खबरें सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार वह शो में आए नए ट्विस्ट से नाराज चल रहे हैं। इस ट्विस्ट के अनुसार अक्षरा की ऑनस्क्रीन बेटी और उनके लव इंट्रस्ट के बीच दिखाई जा रही केमिस्ट्री से वह खुश नहीं हैं। इसी के चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है।

बता दें कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप लिया गया था। लीप के बाद शो की स्टार कास्ट बदली गई और इसी के साथ शो में मेन फोकस अक्षरा और नैतिक की कहानी से हटकर अक्षरा की बेटी नायरा और नैतिक के एंप्लॉयी कार्तिक के लव एंगल पर हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक रोहन शो में लाए गए इस ट्विस्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि शो में उन पर से पूरी तरह से फोकस हट गया है। इसी के चलते वह जल्द ही सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं और वह अब कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिगबॉस का हिस्सा बन सकते हैं।

रोहन के शो छोड़ने की जानकारी के बाद शो में नक्ष के किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि वह 16 अक्टूबर से प्रसारित होने वाले शो बिगबॉस में वह नक्ष को एक बार फिर देख पाएंगे।

ये भी पढ़े-

दिव्या दत्ता ने डर कर नहीं, डट कर किया था छेड़छाड़ का सामना 

अपनी ही फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं धोनी

इस हॉलीवुड एक्टर पर आया देशी गर्ल प्रियंका का दिल

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।