शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्नेश की भूमिका से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले करण परांजपे का रविवार, 25 मार्च को निधन हो गया। करण मात्र 26 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण घर में सो रहे थे और सोते हुए ही उनकी मृत्यु हो गई। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि हो सकता है कि करण को नींद में ही हार्ट अटैक आया हो जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। इस बात की पुष्टी उनके को एक्टर्स करन वाही और शेहबान आज़िम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। करण वाही ने लिखा, हम तुम्हें मिस करेंगे जिग्स।
करण ने करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट स्टारर शो ‘दिल मिल गए’ के पहले ‘संजीवनी’ में भी काम किया था और इस शो में भी उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेन्स को सराहा गया था। करण एक्टिंग के अलावा कई शो के क्रिएटिव हेड भी रह चुके हैं।
सिंगल चाइल्ड थे
ऐसा बताया जा रहा है कि करण अपने पेरेन्ट्स के इकलौती संतान थे और उनके निधन से उनकी मां को गहरा झटका लगा है।
देखिए करण के इंस्टाग्राम को देखकर आप ये तो आसानी से समझ सकते हैं कि वो कि वो अन्य युवाओं की तरह ही खुशमिजाज और कूल थे। आजकल एक म्यूज़िक चैनल के साथ जुड़कर निर्माण के साथ-साथ टॉक शो भी होस्ट कर रहे थे।
देखिए उनके कुछ पोस्ट-
