सोनाली बेंद्रे के कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए हाई ग्रेड कैंसर की सूचना दी थी। उसके बाद पहली बार सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां सोनाली हेयरकट करा रही हैं। इस वीडियो में सोनाली हेयरकट कराते समय थोड़ी इमोशनल भी हुई लेकिन उनके पति गोल्डी बहल ने उन्हें संभाल लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाली एक सैलून में हैं जहां उनके पति उनके साथ हैं और सोनाली थोड़ी नर्वस भी दिख रही हैं।

सोनाली अपने न्यू लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन उन्हें ये हेयर स्टाइल उनके बीमारी की वजह से करानी पड़ी है। सोनाली ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इस समस्या का सामना करने का ये उनका तरीका है। इस प्रोसेस को आपके साथ शेयर करना भी मेरे इस सफर का एक अहम हिस्सा है। मैं सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं कि यह आपको याद दिलाता रहे कि अभी सब खो नहीं गया है और कोई है, कहीं है जो ये समझता है कि आप किससे गुजर रहे हैं।

बता दें कि सोनाली कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं हैं। उन्होने कई हिट मूवी भी दी हैं, जिनमें सरफरोश, दिलजले, हम साथ साथ हैं और भी कई हिट फिल्में हैं। कई सालों के दूरी के बाद सोनाली कई रियलीटी शोज़ में दिखी। हाल ही में सोनाली शो ‘बेस्ट ड्रामेबाज’ की जज थी।

ये भी पढ़े

अच्छा बिज़नेस कर सकती है मुन्ना भाई की बायोपिक ‘संजू’

पापा अन‍िल कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आई सोनम कपूर

बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाला है ये स्टार किड