अनुष्का शर्मा की अब तक की सभी फिल्मों में उनका लुक याद कीजिए और आप पाएंगे की उनका कोई भी लुक फिल्म सुई धागा में उनके लुक जैसा नहीं है। इस फिल्म में अनुष्का हमेशा की तरह काफी रीयल, ज़मीन से जुड़ा किरदार कर रही हैं। इस फिल्म की चर्चा के साथ अनुष्का के दो लुक्स सामने आए हैं, एक लुक में अनुष्का कपड़े पर कढ़ाई कर रही हैं, जबकि दूसरे लुक में वो साड़ी पहने हैं और नो मेकअप लुक में नज़र आ रही हैं।
वैसे, अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में गर्ल नेक्स्ट डोर वाला लुक ट्राई किया था, मगर साड़ी में अनुष्का का ये लुक बिलकुल अलग है।
इसी साल कुछ दिनों पहले अनुष्का ने फिल्म परी से अपना लुक रिलीज़ किया था और उनका वो लुक भी आसानी से भूलने वाला नहीं है।
फिल्म सुई धागा का निर्देशन कर रहे हैं फिल्म दम लगा के हाइशा के लेखक शरत कटारिया और फिल्म का निर्माण यशराज के बैनर तले हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म से लोगों तक मेक इन इंडिया का संदेश भी पहुंचाने की कोशिश है।
इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। कुछ दिनों पहले उन्होंने भी फिल्म में अपना लुक शेयर किया था। देखिए-
वरुण धवन कुछ दिनों पहले तक फिल्म अक्टूबर की शूटिंग में व्यस्त थे और ये फिल्म अप्रैल माह में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
