8 जून को शिल्पा शेट्टी का 40वां बर्थडे है और वो अभी से सेलीब्रेशन मूड में दिख रही हैं। शिल्पा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउन्ट्स पर अपने स्टेटस में अपने बर्थडे से जुड़े मेसेज के साथ लिखा है कि फिलहाल कुछ ऐसी है मेरी मन की स्थिति।
Ha ha ha 😂My state of mind 😁👌💪😉#cheeky #birthdayweek #birthdaygirl #ageisanumber #healthiswealth pic.twitter.com/F3LwPWa6iX
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) June 2, 2016
इसके जवाब में राज ने अपनी मन की स्थिति का जिक्र करते हुए ट्विट किया है कि जिसके पास सबकुछ हो, उसे क्या गिफ्ट किया जा सकता है।
🤔 my state of mind…what do I buy someone who has everything 😩 gets difficult outdoing myself 😜 Nice bday surprise! https://t.co/9Lh1a3GUzB
— Raj Kundra (@TheRajKundra) June 2, 2016
वैसे राज कुंद्रा ने पिछले कुछ दिनों से चल रही इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है कि वो और शिल्पा अलग हो रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘इन दिनों मैं 20 घंटे काम कर रहा हूं और ज्यादातर समय ऑफिस में ही रहता हूं। मैं घर सिर्फ शॉवर लेने और कपड़े चेंज करने ही जाता हूं। ऐसे में शिल्पा अपनी फ्रेंड से मेरी शिकायत कर रही थी कि में उसे टाइम नहीं देता और मुझे लगता है कि ये अफवाहें वहीं से निकली हैं।’
राज का ये ट्विट पढ़िए-
https://t.co/1kH2yKejsN like seriously?? I better spend more time at home… whoops 1.30 am returning HOME from office 😄✌️
— Raj Kundra (@TheRajKundra) June 1, 2016
गौरतलब है, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई थी और इनके बेटे विवान का जन्म साल 2015 में हुआ था। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है जबकि शिल्पा शेट्टी की ये पहली ही शादी है।
ये भी पढ़ें –
मोबाइल को फटाफट चार्ज करना है तो अपनाएं ये टिप्स…
बिना पैनिक बटन के मोबाइल फोन नहीं बिकेंगे
महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 10 मोबाइल ऐप
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
