ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में 6 साल की हुई है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर पहुंचे थे और फोटोज़ देखकर ऐसा लगता है जैसे सिर्फ बच्चे ही नहीं, बड़ों ने भी पार्टी में खूब एंजॉय कर रहे थे। बता दें, आराध्या का बर्थडे डेट तो 16 नवंबर है, लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक ने पार्टी 18 नवंबर को दी थी।

ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आराध्या का पालन पोषण बहुत ही सामान्य तरीके से किया जा रहा है और ये बात बर्थडे सेलिब्रेशन को देखकर सच लग रहा था। ऐश्वर्या और अभीषेक ने बंगले के गार्डन एरिया में किसी मेले की तरह अरेंजमेंट्स लगवाए थे जहां पानी-पुरी, झूला, बुड्ढी के बाल जैसी चीज़े थी।

पार्टी में फराह खान दीवा, ज़ार और आन्या के साथ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बेटे बियान के साथ, सोनाली बेंद्रे बेटे रनवीर के साथ, संजय दत्त के बच्चे इकरा और शाहरान के साथ पहुंचे थे। और भी कई बॉलीवुड के बड़े नाम इस पार्टी में अपने बच्चों के साथ मौजूद थे।

इस पार्टी में शाहरुख खान भी अबराम के साथ पहुंचे और शिल्पा शेट्टी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ ये वीडियो देखकर आपको आइडिया हो जाएगा कि उन दोनों ने ये पार्टी कितना एंजॉय किया।
ये भी पढ़े-
आराध्या का ऐसे ख्याल रखती हैं ऐश्वर्या
अराध्या के साथ ऐश्वर्या पहुंची गोल्डन टेम्पल
तो इसलिए अमिताभ बच्चन ने लिखा था नव्या व आराध्या को खत
