‘‘आधी रात को अक्सर आंख खुलती है तो मुझे अपने हाथ की अंगुलियाँ सुन्न महसूस होती हैं। क्या यह भी गर्भावस्था की वजह से है?”

जब सूजे हुए ऊतकों की वजह से नसों पर दबाव पड़ता है तो अक्सर गर्भवती महिलाएँ हाथों-पैरों की अंगुलियों में सुन्नपन महसूस करती हैं। यह एक सामान्य लक्षण है यदि यह दर्द और सुन्नपन आपके दाएं हाथ में है तो आप कार्पल टनल सिंड्रोम से भी ग्रस्त हो सकती हैं। एक ही हाथ से काफी काम करनेवाले लोगों को अक्सर यह तकलीफ हो जाती है। कई गर्भवती महिलाओं में कार्पल टनल सिंड्रोम  है तो इससे अंगुलियां भी प्रभावित होकर सुन्न हो सकती हैं। इसी वजह से सुन्न होना, जलन व दर्द का एहसास भी हो सकता है। यही लक्षण हाथ व कलाई पर असर डालते हुए बाजुओं पर भी जा सकते हैं।

हालांकि सी.टी.एस का दर्द दिन में कभी भी हो सकता है लेकिन यह अक्सर रात को ज्यादा महसूस होता है। अपने हाथों के बल सोने से हालत और बिगड़ सकती है। सोते समय हाथों को ऊंचे तकिए पर अलग से रखकर सोएं। सुन्नपन महसूस हो तो हाथ झटकें। यदि इनसे नींद में रुकावट आ रही हो तो डॉक्टर की राय लें। कलाई स्पिंल्ट पहनने या एक्यूपंचर कराने से राहत मिलती है। सीटीएस के लिए दी जाने वाली नॉनस्टीरॉयडल व एंटी इंकजामेट्र दवाएँ गर्भावस्था के दौरान नहीं दी जा सकतीं। अपने डॉक्टर से पता कर लें। वैसे डिलीवरी के बाद जब शरीर की सूजन उतर जाएगी तो सीटीएस में भी अपने-आप आराम आ जाएगा।