
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे फ्लाइट में अपनी नींद पूरी करती हैं और खूब पानी पीती हैं, ताकि जहां भी वे जाएं, उनकी स्किन फ्रेश दिखने के साथ-साथ ग्लो भी करती रहे।

जब भी वे कहीं घूमने जाती हैं, तो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि वो अपनी कार की पूरी तरह से सर्विसिंग कराएं। गुल इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि जब वे इंडिया में रोड ट्रिप पर हों तो 4-5 लोगों के ग्रुप में जाएं या अपनी कार के साथ कम से कम एक और कार होनी ही चाहिए।

कल्कि कहती हैं कि मैं कभी भी खूब प्लानिंग करके घूमने निकलना पसंद नहींं करती, मुझे पैकेज लेकर भी घूमने जाना पसंद नहीं है। मेरे लिए ट्रैवलिंग अपने कंफर्ट ज़ोन से निकलकर, दूसरे लोगों की जीवनशैली को देखना, उनकी संस्कृति उनके बीच बैठकर करीब से उन्हें समझना है। कल्कि कहती हैं कि महिलाओं को सोलो ट्रैवलिंग जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें स्वतंत्र और अच्छा महसूस होता है। सोलो ट्रैवलिंग में सारे निर्णय खुद लेने होते हैं, इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करना ही बेहतर होता है। जब बाइक से ट्रैवल करें, तब ब्यूटी का ज्यादा ख्याल रखना तो


मलाइका के अनुसार हमेशा ऐसे कपड़े लेकर घूमने जाएं, जिनका फैब्रिक ऐसा हो उसमें हवा अंदर आ सके, खासतौर से जब आप किसी गर्म जगह घूमने गए हों। बेशक आप अपनी ड्रेस के अनुसार अलग-अलग तरह के फुटवेयर लेकर घूमने जाएं, लेकिन जब पूरे दिन घूमना हो, तब फ्लैट फुटवेयर पहनना ही सही होता है। खासतौर से अगर प्राकृतिक सन्दरता, पहाड़, झरना, जंगल देखने जा रहे हों।
