ट्रिपल आर फेशियल

जैसे-जैसे उम्र बढऩे लगती है, त्वचा में कोलैजन की मात्रा कम होती जाती है, जिससे स्किन ढीली नजर आने लगती है। ऐसे में यह फेशियल त्वचा में नई जान लाता है। इस फेशियल में शामिल प्रोडक्ट से त्वचा में कोलैजन बनने की प्रक्रिया तेज हो बढ़ जाती है। इस त्वचा  में माइक्रो मसाजर या अपलिफ्टिंग मशीन द्वारा फेस लेफ्ट किया जाता है, जिससे ढीली त्वचा में कसाव आ जाता है। अंत में यंग स्किन मास्क लगाया जाता है, जिसके अंदर 95 प्रतिशत कोलैजन होता है। इस मास्क को लगाने से त्वचा को जरूरी खुराक मिलती है और त्वचा रीहाइड्रेट भी होती है।