बालों को जब अच्छी तरह स्टाइल किया जाता है, तो वह ज्यादा ब्यूटीफुल टेक्सचर और
फैशनेबल नजर आते हैं ।स्टाइल हेयर व्यक्ति के पर्सनालिटी में चार चांद लगा देते हैं।वहीं
अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड से परिचित रहेंगे तो, इससे आप की एक अलग पहचान बनेगी आइए
जानते हैं कौन से हेयर स्टाइल इस वक्त ट्रेंड में है
1-पुल्ड बैक ब्रेड
यह एक बेहतरीन और जरा हटके लुक देता है। यह काफी मॉर्डन और अलग है। जो आपके मन
को लुभाएगा ।इस लुक का क्रेज प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सेलेब्रिटीज भी इस लुक को
अपनाए बिना नहीं रहते।
कैसे बनाएं
चेहरे के सामने लेफ्ट में फिंगर से 2 इंच सेक्शन बनाएं और ब्रेड करें ।इस ब्रेड को हेयर
इलास्टिक से बांधे। दूसरे साइड भी ऐसा ही करें। ब्रेड को थिक बनाने के लिए प्रत्येक ब्रेड को
फिंगर्स की मदद से लूज करें। टॉप सेक्शन के हेयर को पफ जैसा बनाएं और पिन करें। अब इन
गुटों को इस पफ के आसपास हेयर क्लिप से बैंक में सिक्योर करें।
2-मेसीहाई बन
यह एक परफेक्ट रिलैक्स्ड टसल्ड यानी कि बिखरा हुआ लुक देता है ।इस स्टाइल को हेयर के
लूज़ कलर्ड लेयर और स्पेशल बना देती हैं। जिससे एलीगेंट और गॉर्जियस लुक मिलती है
कैसे बनाएं
बैकग्राउंड पर हेयर कलर और रिलैक्स्ड पोनीटेल बनाएं। इसमें से कुछ स्ट्रंड्स को चेहरे को फ्रेम
करने के लिए बाहर निकालें। हेयर के अलग-अलग सेक्शन बनाएं और इन सभी सेक्शन को
ध्यान से एक जगह रैंप कर मेसी बन बनाएं ।लेकिन यह बन खूबसूरत नजर आना चाहिए ।घंटो
तक लुक को वैसा ही बनाए रखने के लिए हेयर स्प्रे करें।
3-लेजी क्राउन ब्रेड
टाइट क्राउन ब्रेड के साथ यह लेजी ब्रेड एक ब्यूटीफुल लुक देता है ।यह जितना ही मेसी होगा,
उतना ही इसमें वॉल्यूम और टैक्शचर नजर आएगा ।ध्यान रहे कि यह मेसी तो हो लेकिन
ब्यूटीफुल नजर आएं।
कैसे बनाएं
पोनीटेल काम्ब से एक स्ट्रांग सेंटर्ड पार्ट बनाये। एक सेक्शन में बालों के तीन स्ट्रेंड्स बनाएं और
इसे हेयरलाइन के फ्रंट से पार्टिंंग के सेंटर से एंड तक फ्रेंच ब्रेड बनाएं ।फ्रेंच ब्रेड बनाते समय
हेयर स्कैल्प से हेयर को लें और ब्रेड बनाएं। दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें। दोनों तरफ के ब्रेड को
हेड के पीछे फिक्स करें और इसके बाद ब्रेड को बाॅटम से क्राउन के फ्रंट तक लूज करना शुरु करें। यह टेक्निक काफी काम की है।
