Hair Style with Accessories: गर्मियां यानी बालों को बांध कर रखने का मौसम। इस मौसम में अगर पार्टी में जाना हो तो सबसे बड़ी चिंता की बात होती है कि बालों को कौनसा स्टाइल दिया जाए। गर्मी और धूप भरे इस मौसम में बालों को खुला रखना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे में जरूरी है उन्हें इस तरह से स्टाइल करें कि आप परेशान भी न हो और वो सूंदर भी नजर आएं। इसके लिए आप नई और ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को शानदार दिखाने और खुशबूदार बनाए रखने के लिए दिन की शुरुआत अपने पसंदीदा शैम्पू, कंडीशनर और लीव-इन क्रीम के साथ करें। अपने बालों को आवश्यक देखभाल और पोषण दें ताकि वे स्टाइल करने के लिए तैयार हों, और इस साल की सबसे ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज़ को अपना साथी बनाए ताकि आप इस गर्मी को यादगार बना सकें।
Read Also: Hair Style: समर के 7 कूल हेयर स्टाइल
हेडबैंड
हेडबैंड एक ऐसी ट्रेंडी हेयर एक्सेसरी है जो आपके समर हेयर स्टाइल को बढ़िया से निखारता है। हेडबैंड के चलन आते-जाते रहते हैं, रंग-बिरंगे रंगों और फूलों के पैटर्न वाले चौड़े, कपड़े वाले हेडबैंड से लेकर समर फंक्शन में हल्का फुल्का कूल लुक के लिए यह हेडबैंड अच्छे विकल्प होते है। क्योंकि यह आरामदायक होते हैं, पहनने में आसान और आरामदायक होते हैं।
स्क्रंचीज से मिलेगी रेट्रो वाइब

हाल के दिनों में रेट्रो स्क्रंचियों ने फिर से वापसी की है, और यह गर्मियों के हेयर स्टाइल के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। ओवरसाइज़्ड स्क्रंचीज आपको एक कूल लुक देने और चिलचिलाती गर्मी में आपके बालों को आपके चेहरे से दूर रखने में अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से आप पोनीटेल या मेसी बन बना सकते हो।
हेयर स्कार्फ

हेयर स्कार्फ को समर हेयर एक्सेसरीज में जोड़ना, एक फायदेमंद सौदा हो सकता है। इससे आप तुरंत हेयर स्टाइल को बदल सकते है। जिसे आप अपनी पोनीटेल के चारों ओर बांधने के लिए, अपने सिर के चारों ओर हेडबैंड के रूप में लपेटने के लिए, या एक स्टाइलिश पगड़ी लुक बनाने के लिए स्कार्फ को यूज कर सकते है। स्कार्फ के साथ अपने मूड और ड्रेस के अनुरूप स्टाइलिंग के बहुत विकल्प होते हैं, यह ना केवल आपके हेयरस्टाइल ब्लकि बालों को गर्मी से भी बचाता है।
फ्लावर क्राउन

गर्मियों में ताजे या आर्टिफिशल फूलों के क्राउन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। यह गर्मी की पार्टीज और शादी की रस्मों के लिए खुद को ट्रेंडी लुक देने के लिए सबसे सस्ता और टिकाऊ विकल्प है। यह आपको नेचर के करीब लेकर जाएगा। आप अगर ताजे फूलो का इस्तेमाल कर रही है तो ध्यान रखें कि वो खिले खिले और खुशबुदार हो।
ट्रेडिंग हेयर क्लिप्स

हेयर क्लिप एक क्लासिक हेयर एक्सेसरी है जो सभी साइज और डिजाइन में मिलती है, जिससे आपकी समर एक्सेसरीज वार्डरोब खिलखिला सकती है। जिसमें बैरेट्स, नॉर्मल बॉबी पिन, ’90s से प्रेरित क्लॉ क्लिप के बेहतर आप्शन हो सकते है। हेयर क्लिप में सीपियां, पर्ल, स्टारफिश और बहुत डिज़ाइन वाली हेयरक्लिप समर हेयर स्टाइल में नए आयाम जोड़ सकती हैं। चाहें आप समुद्र किनारे किसी शादी में शामिल हो रहे हों या किनारे पर टहल रहे हों, शैल हेयर क्लिप आपको एक छोटी जलपरी जैसा महसूस कराएंगी।
बोहो-हेड चेन

अगर आप खुद को सस्ते बजट में एक रॉयल लुक देना चाहते हैं तो बोहेमियन स्टाइल को चुन सकते है, जिसमें आप बालों को हल्का सा टाय करने के लिए बोहो- हेड चेन का इस्तेमाल कर सकते है। ये सुंदर हेयर एक्सेसरीज़ ब्रैड्स, अपडोज़, फ्लोइंग लॉक्स, या यहां तक कि पोनीटेल में रॉयल टच जोड़ती हैं। इसमें आप सिंगल चेन या मल्टी-लेयर डिज़ाइन का इस्तेमाल कर सकते हो, हेयर चेन आपके समर हेयर स्टाइल को एक आकर्षक लुक देगी जिसमें आपको राजकुमारी लुक का एहसास होगा।
नियॉन हेयर टाई

जो लोग समर में बोल्ड स्टेटमेंट चाहते हैं। और बालों को ज्यादा खुला रखना पसंद नहीं करते। उनके लिए नियॉन हेयर टाई एक अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से आप ऊंची पोनीटेल, स्पेस बन बनाने के लिए नियॉन हेयर टाई का उपयोग करें जो आपको भीड़ से अलग दिखाएगी।
ज्योमेट्री पिन

ज्योमेट्री आकार की क्लिप को अपने समर लुक में जोड़ना एक बेहतरीन विकल्प है। इससे आपके बालों को फ्रेश लुक मिलता है और यह नॉर्मल क्लिप से अलग दिखती है। लड़कियों के लिए इस प्रकार की हेयर एक्सेसरीज़ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करती है, साथ ही स्टाइल स्टेटमेंट भी लाती हैं।यह स्टाइल प्लेड प्रिंट के साथ पेयर करने के लिए बनाया गया है। अगर आप कॉलेज जाने वाली लड़की है तो समर में यह क्लिप आपके स्टाइल को निखार सकती है।
नॉटेड हेडबैंड

इस स्टाइलिश हेयरबैंड के साथ अपना गर्ल-नेक्स्ट-डोर लुक पा सकती हैं। यह 50 के दशक का रेट्रो वाइब देता है। यदि आप फ्रेंच वार्डरोब के दिवाने हैं, तो अलग रंग या प्रिंट में अपनी अलमारी में जोड़ सकते है। यह निश्चित रूप से आपके चेहरे को एक क्लासिक लुक देगा और आपके रेगुलर कपड़ों के साथ खूबसूरती से मेल खाएगा।
जालीदार बैरेट

जालीदार बेरेट अपने विंटेज लुक के लिए फेमस है। इसे नेट कपड़े में तैयार किया जाता है, जिससे यह स्टेटमेंट एक्सेसरी में बदल जाता है। ये निश्चित रूप से उन लड़कियों के लिए हेयर एक्सेसरीज़ के लिए उत्तम विकल्प जो अपनी स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।
क्रोशिया हेडस्कार्फ़

अगर आप शहर की सबसे कूल लड़की की तरह दिखना चाहती हैं तो आपके लिए सबसे आकर्षक और नया स्टाइल स्टेटमेंट बनाने वाली हेयर एक्सेसरीज़ में से एक है क्रोशिया द्वारा बुना हुआ हेडस्कार्फ़। इस शानदार हेडगियर में अपनी अनूठी और क्रिएटिव सोच को दिखाएं।
तितली क्लिप

आपकी हल्की-फुल्की गर्मियों की छुट्टियों में आपका साथ देने के लिए कैजुअल हेयर एक्सेसरी है। छोटे तितली क्लिप, विशेष रूप से पारदर्शी या पेस्टल रंग में, आपके हेयर स्टाइल में एक अलग समर लुक को क्रिएट करने में मदद करती हैं।
पेस्टल हेयर क्लिप

क्या आप अपने रोजमर्रा के पहनावे के लिए एक कम महत्वपूर्ण और आकर्षक हेयर एक्सेसरी चाहते हैं, तो अपने लुक में रंग जोड़ने के लिए पेस्टल रंग के बड़े हेयर क्लिप चुनें।
