Jewellery Style: जब भी खुद को तैयार करने की बात होती है तो हम अपनी ज्वैलरी पर खासा ध्यान देती हैं। ऐसी कई ज्वैलरी हैं, जो आपके सिंपल लुक में भी चार-चांद लगा सकती हैं।
पहनें कुंदन नेकपीस

अगर आप बहुत हैवी नेकपीस नहीं पहनना चाहती हैं लेकिन फिर भी अपने लुक को बेहद खास और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो ऐसे में इस कुंदन नेकपीस को आसानी से पहना जा सकता है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स आपके लुक को कंप्लीट करेंगे।
पहनें एंटीक कड़े

अगर आप किसी खास फंक्शन में एथनिक वियर पहन रही हैं तो अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए चूड़ियों के साथ एंटीक कड़े पेयर किए जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन्हें ऐसे भी पहन सकती हैं।
पहनें स्टाइलिश गोल्ड रिंग

हाथों की खूबसूरती तब तक नहीं बढ़ती, जब तक उंगली में अंगूठी ना पहनी जाए। अगर आप चाहें तो इस तरह की स्टाइलिश गोल्ड रिंग को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।
पहनें हैवी चोकर

अगर आप साड़ी के साथ डीप वी नेक ब्लाउज पहन रही हैं और अपने लुक को पार्टी रेडी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में हैवी चोकर पहनना अच्छा विचार हो सकता है। साड़ी के साथ चोकर काफी अच्छे लगते हैं और इस तरह के लॉन्ग चोकर आपके नेक एरिया को बेहद खूबसूरत दिखाते हैं।
पहनें कट डिजाइन कड़ा

कट डिजाइन कड़ा देखने में बेहद ही स्टाइलिश लगता है। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अपने आउटफिट को ध्यान में रखते हुए आप गोल्ड या सिल्वर टोन चुनें।
पहनें पर्पल नेकपीस

अगर आप ब्लैक या पर्पल आउटफिट कैरी कर रही हैं तो उसके साथ इस तरह के खूबसूरत नेकपीस को स्टाइल किया जा सकता है। आप इसके साथ स्टड या ड्रॉप इयररिंग्स पेयर करें।
पहनें मल्टीकलर नेकपीस

अगर आप एक स्टाइलिश और डिफरेंट स्टाइल नेकपीस को पहनना चाहती हैं तो ऐसे में इस मल्टीकलर नेकपीस को पहन सकती हैं। ऑनलाइन इस तरह के डिजाइन के कई नेकपीस आपको काफी कम दाम में मिल जाएंगे।
पहनें डायमंड स्टोन रिंग

अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो इस तरह की डायमंड स्टोन रिंग को कैरी करें। डायमंड स्टोन के कारण यह रिंग थोड़ी महंगी है। यह आपको ऑनलाइन करीबन 52,000 रुपये की मिल जाएगी।
पहनें शैंडेलियर स्टाइल इयररिंग्स

इस तरह के शैंडेलियर स्टाइल इयररिंग्स इवनिंग पार्टी में किसी भी तरह के आउटफिट के साथ आसानी से पेयर किए जा सकते हैं। अगर आप इन इयररिंग्स को पहन रही हैं तो आपको अन्य ज्वैलरी कैरी करने की कोई जरूरत नहीं है।
पहनें डायमंड शेप्ड इयररिंग्स

अगर आप किसी केजुअल डे आउटिंग के लिए रेडी हो रही हैं तो ऐसे में इस तरह के गोल्ड टोन्ड डायमंड शेप्ड इयररिंग्स को पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
पहनें हार्ट शेप रिंग

यह रिंग यूं तो काफी सिंपल है, लेकिन पहनने पर उंगली में काफी अच्छी लगती है। आप अगर चाहें तो इसे रेग्युलर में भी कैरी कर सकती हैं।
पहनें श्रीगणेश पेंडेंट

अगर आप डेलीवियर में एक्सेसरीज कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपनी गोल्ड चेन के साथ इस तरह के श्रीगणेश पेंडेंट को पहन सकती हैं। यह देखने में भी अच्छा लगेगा और आपको भीतर से भी काफी अच्छा महसूस होगा।
पहनें गोल्ड नेकलेस
अगर आप लाइटवेट ज्वैलरी कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में इस गोल्ड नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। टी-शर्ट और जींस में खुद को स्टाइल करते हुए भी आप इस नेकलेस को आसानी से पहन सकती हैं।
