फैशन एंड हेयरस्टाइल्स स्पेशल
बटरफ्लाई क्लिप
सिंपल लेकिन सेक्सी अपील को फेस पर क्रीएट करने के लिए आप इस क्लिप से अपने बन को टाई कर सकती हैं। बेशक ये एक्सेसरी सिंपल है लेकिन सिंपल बन के साथ इसका कॉम्बिनेशन ऑउट ऑफ द वल्र्ड है।
क्रिस्टल जड़ाऊ
भरे हुए अप-डो को सजाने के लिए इस एक्सेसरी का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि बिना एक्सेसरीज ऐसे हेयर स्टाइल व अप-डो बहुत सूने नजर आते हैं।
फाइव वेव क्राउन
ये एक डिफरेंट स्टाइल का यूनिक क्राउन है। बालों में प्लेट या पोनीटेल बनाकर या फिर खुले छोड़कर, आप इस खूबसूरत एक्सेसरी को बालों में सजा सकती हैं।
मेटल हैड बैंड
मैटल मैटीरियल से बनी ये एक्सेसरी आपके फोरहैड के चारों तरफ लगाई जाती हैं। इस एक्सेसरी का इस्तेमाल सिंपल बन को डेकोरेट करने के लिए
किया जाता है।
इंडियन स्टाइल क्रॉउन टीका
डायमंड या व्हाइट क्रिस्टल के साथ जड़ा ये क्राउन यानी माथे पर लगाने वाला टीका केवल आपके हेयर स्टाइल को ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे की खूबसूरती को उभारता है। रोमांटिक ओपन कल्र्स व लॉन्ग गॉउन को कांप्लिमेंट करने के लिए ये क्राउन एक्सेसरी बिल्कुल फिट है।
बो हैडबैंड
इस तरह के बैंड चेहरे को गर्लिश व स्टाइलिश लुक देते हैं। बालों को पीछे की ओर बांधकर, इस बैंड को आगे लगाया जाता है, जिससे पूरा स्टाइल फ्लॉन्ट होता है।
पर्ल एक्सेसरीज
पर्ल हमेशा से ही महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगाते आए हैं। व्हाइट पल्र्स के साथ सजी ऐसी एक्सेसरीज काफी डेलीकेट और बेहद एलीगेंट नजर आती हैं। इस एक्सेसरी के जरिए अपना हेयर-डू फ्लॉन्ट करके आप बेहद रॉयल भी नजर आती हैं।
सिंथैटिक हेयर एक्टेशन
सिंथैटिक हेयर्स से बने एक्सटेंशन ज्यादातर क्लिपऑन फॉर्म में मिलते हैं। ये कई कलर्स जैसे रेड, ब्लांड, ब्लू, येलो, ब्रूनेट, ब्राउन, पिंक, पर्पल आदि शेड्स में मिलते हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
बंदाना
बंदाना स्टाइल हैडबैंड काफी कूल लुक देता है, इसी कारण इसे कॉलेज गल्र्स द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है। बीची वेव्स के साथ बंदाना का पेयर समुंद्र
किनारे घूमते वक्त काफी पसंद किया जाता है।
(एल्पस ब्यूटी क्लीनिक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व परमानेंट मेकअप व हेयर एक्सपर्ट गुंजन गौर से बातचीत पर आधारित।)
