आज के मोबाइल, ई-मेल आदि न जाने क्या-क्या के जमाने में, पोर्च में आउटडेटेड-सा पड़ा वह पत्र मुझ में उत्सुकता का वह ज्वार भर गया कि मैं कार गेट पर ही छोड़ उस पत्र पर वैसे ही झपट पड़ी कि जैसे बर्थडे पार्टी में बच्चे चॉकलेट पर झपटते हैं। हैंडराइटिंग तो बड़ी जानी-पहचानी सी है […]
