Quick Makeup
Quick Makeup Tips

Quick Makeup: अगर आपको तुरंत ही किसी शादी पार्टी में जाना है या फिर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना है जिसमें आप खूबसूरत लगना चाहती हैं. तो आज हम आपको कुछ ऐसी क्विक मेकअप टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप कुछ ही देर में खुद को परफेक्ट लुक दे सकती हैं. सजना संवरना हर किसी को पसंद होता है, सभी चाहते हैं कि वह खूबसूरत नजर आए ऐसे में आज के हमारे कुछ मेकअप टिप्स आपके लिए काम के हैं तो आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से कम समय में शानदार लुक पाया जा सकता है.

फेस क्लीनिंग

मेकअप करने से पहले चेहरा साफ करना बहुत जरूरी है. आप जो भी फेस वाॅश यूज करती हैं उससे अपने चेहरे की गंदगी और ऑयल को साफ कर लें. फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर सिरम लगाएं, सिरम लगाने से चेहरे पर ग्लो आ जाता है. सिरम का चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें ऑइली स्किन वाले विटामिन सी सिरम का उपयोग कर सकते हैं.

मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन

Quick Makeup
Sweat Proof Makeup

हमें जल्दी मेकअप करना है इसलिए मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन को मिक्स करके लगा लें. इससे आपके चेहरे पर फिनिश भी अच्छी आएगी. जब हम फाउंडेशन लगाते हैं तो उसे कुछ देर तक ब्लेंड करना पड़ता है लेकिन मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर लगाया गया फाउंडेशन ब्लेंड करने की जरूरत नहीं पड़ती है. बस इतना ध्यान रखें कि मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन दोनों की मात्रा बराबर हो ताकि आपके फेस पर अच्छा लगे.

मेकअप ऑन लिप एंड चीक

Quick Makeup
Makeup on Lip and Chick

फाउंडेशन लगाने के बाद बारी आती है होंठ और गालों की. अगर आप जल्दी तैयार होना चाहती हैं तो लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. थोड़ी सी लिपस्टिक लेकर अपने चिक्स पर लगा लें, इसी लिपस्टिक को होठों पर भी लगा लें. चिक्स पर लगाई लिपस्टिक को ब्लेंड कर दें. ब्लेंड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप उंगलियों का इस्तेमाल करें.

आई मेकअप

Quick Makeup
Eye Makeup

जब तक आंखों पर मेकअप ना हो चेहरा सुंदर लग ही नहीं सकता. अपनी आंखों को सजाने के लिए आप काजल का उपयोग करें. आई लाइनर लगाने में थोड़ा टाइम लगता है इसलिए आप चाहे तो काजल का उपयोग भी लाइनर लगाने के लिए कर सकती है. जब भी आप काजल की मदद से आंखों पर लाइनर लगाएं तब मस्कारा जरूर यूज़ करें. मस्कारा लगाने से आई लैशेज में वॉल्यूम आ जाता है जिससे आप देखने में खूबसूरत लगती हैं.

हाइलाइटर

Quick Makeup
Use Highlighter

ग्लोइंग लुक के लिए आजकल हाइलाइटर का उपयोग किया जाता है. अगर आप भी क्विक ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो हाइलाइटर की मदद से अपने चेहरे के फीचर्स को उभार सकती है. हाइलाइटर का उपयोग चिक्स बोन, लिप्स और नोज टिप और नोज ब्रिज पर किया जाता है. इससे चेहरे पर रौनक आ जाती है.

हेयर स्टाइल

Quick Makeup
Hairstyle

फटाफट तैयार होने की सबसे आखरी स्टेप हेयर स्टाइल, अच्छे लुक के लिए हेयर स्टाइल का सुंदर होना बहुत जरूरी है. जल्दी से तैयार होना है तो आप मेसी बन बना सकती हैं, इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोनीटेल बना लें और फिर बन बना कर पिन से फिक्स कर दें. अगर आप बन नहीं बनाना चाहती तो अपने बालों को खुला भी रख सकती हैं इसमें भी आप खूबसूरत लगेंगी.

देखा आपने कुछ सिंपल टिप्स के साथ आप खुद को जल्दी से ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं. इस तरह जल्दी से तैयार होकर आप चाहे तो पार्टी में जा सकती हैं या फिर सोशल मीडिया पर अपनी सुंदर सी पिक्चर भी अपलोड कर सकती हैं.

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment