Arijit Singh has a unique voice: Lalit
Arijit Singh has a unique voice: Lalit

Overview: अरिजीत सिंह एक 'यूनिक' आवाज ललित

संगीतकार ललित पंडित ने अरिजीत सिंह को वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ गायक बताया है। उन्होंने कहा कि अरिजीत की गायकी में जो गहराई और शैली है, वह बेजोड़ है। अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बीच ललित ने उम्मीद जताई कि इंडस्ट्री को जल्द उनके जैसा कोई दूसरा प्रतिभाशाली गायक मिलेगा।

Arijit Singh Struggle Story: संगीत की दुनिया के जाने-माने संगीतकार ललित पंडित (जतिन-ललित फेम) ने हाल ही में अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की है। अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से अचानक ब्रेक लेने के फैसले के बीच ललित पंडित का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ललित पंडित ने अरिजीत सिंह को वर्तमान दौर का इकलौता ‘महान गायक’ बताया। उन्होंने कहा कि अरिजीत ने जिस गहराई और स्टाइल के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, उसके आस-पास भी फिलहाल कोई नजर नहीं आता।

अरिजीत सबको पीछे छोड़ देते हैं”

ललित पंडित ने अरिजीत की गायकी की बारीकियों पर बात करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि अरिजीत हर गाने में एक अलग जान फूंक देते हैं। उनके पास आवाज़ की ऐसी क्वालिटी और गहराई है जो उन्हें दूसरों से मीलों आगे खड़ा करती है। ललित के अनुसार, “अरिजीत सिंह के समान इंडस्ट्री में फिलहाल कोई दूसरा गायक नहीं है। वह अपनी गायकी से सबको फीका (Outshines) कर देते हैं।”

Arijit Singh has a unique voice: Lalit
Arijit Singh has a unique voice: Lalit

फेम गुरुकुल” के दिनों की यादें

ललित पंडित ने बताया कि वे अरिजीत को उनके करियर की शुरुआत से जानते हैंl अरिजीत जब ‘फेम गुरुकुल’ (2005) से बाहर आए थे, तब वे ललित पंडित के पास ही ट्रेनिंग के लिए आए थे।ललित ने कहा, “मैंने तभी देख लिया था कि इस लड़के में जबरदस्त टैलेंट है। उन्होंने अपना पहला गाना स्टूडियो में मेरे लिए ही गाया था (एक एल्बम के लिए जो रिलीज नहीं हो पाया)।”

अरिजीत के संन्यास पर चर्चा

अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में घोषणा की थी कि वे अब नए प्लेबैक प्रोजेक्ट्स (फिल्मों के लिए गाना) नहीं लेंगे। इस पर ललित पंडित ने अपनी राय साझा की, ललित ने कहा कि इंडस्ट्री को उनके जैसे गायकों की जरूरत है। उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा, “बस उनके जैसा कोई और गायक आए तो मजा आ जाएl इसी दौरान दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी अरिजीत के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई कलाकार शिखर (Number 1 position) पर होकर छोड़ता है, तो उसके लिए बहुत मानसिक मजबूती चाहिए।

अरिजीत की आखिरी फिल्म ‘O Romeo

अरिजीत ने भले ही नए प्रोजेक्ट्स मना किए हों, लेकिन उनके पहले से रिकॉर्ड किए गए गाने अभी रिलीज हो रहे हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘O Romeo’ (रिलीज: 13 फरवरी 2026) में अरिजीत का गाना ‘इश्क का फीवर’ उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...