Overview: एपी ढिल्लों का 'फ्लॉप' डेब्यू! कपिल शर्मा के शो में
पंजाबी गायक एपी ढिल्लों को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में उनके गाने 'With You' पर खराब लिप-सिंकिंग के लिए Reddit पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने उनकी परफॉर्मेंस को 'भयानक' बताया और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की गायकी को उनसे कहीं बेहतर और मनोरंजक करार दिया।
AP Dhillon ‘Flop’ Debut: पंजाबी संगीत की दुनिया के ग्लोबल स्टार एपी ढिल्लों (AP Dhillon) हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (नेटफ्लिक्स) पर नजर आए। हालांकि, उनकी यह मौजूदगी जितनी धमाकेदार होनी चाहिए थी, उतनी ही विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर यूजर्स ने उनकी परफॉर्मेंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया है। शो के दौरान कपिल शर्मा ने एपी ढिल्लों से अपना लोकप्रिय गाना ‘With You’ गाने का अनुरोध किया। एपी ने गाना शुरू तो किया, लेकिन दर्शकों को तुरंत महसूस हो गया कि वह लाइव नहीं गा रहे हैं, बल्कि पहले से रिकॉर्ड किए गए ट्रैक पर सिर्फ होंठ हिला रहे हैं (Lip-syncing)।
लिप-सिंक करने की कोशिश भी बेकार
यूजर्स ने एपी ढिल्लों की इस परफॉर्मेंस को ‘हॉरर’ बताया हैl यूजर्स का कहना है कि एपी इतने खराब तरीके से लिप-सिंक कर रहे थे कि गाना और उनके होंठों की मूवमेंट बिल्कुल मेल नहीं खा रही थी। एक यूजर ने लिखा, “कपिल शर्मा खुद उनकी तरफ ऐसे देख रहे थे जैसे कह रहे हों— भाई, कम से कम होंठ हिलाने का नाटक तो ढंग से कर लो!” लोगों ने कमेंट किया कि कपिल शर्मा उनसे कहीं बेहतर गायक हैं और एक प्रोफेशनल सिंगर का इस तरह नेशनल टीवी पर केवल लिप-सिंक करना निराशाजनक है।

सुनील ग्रोवर की ‘पैरोडी’ ने मारी बाजी
शो के उसी एपिसोड में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर का किरदार निभाते हुए एपी के ही गानों पर एक मजेदार पैरोडी पेश की। नेटिजन्स ने कहा कि सुनील ग्रोवर का मजाकिया अंदाज और उनकी एनर्जी एपी ढिल्लों की फीकी परफॉर्मेंस से कहीं ज्यादा ‘रियल’ और मनोरंजक थी। एक रेडिट यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “सुनील रॉक्ड, एपी शॉक्ड। ग्रोवर ने सच में एपी ढिल्लों से बेहतर परफॉर्म किया।”
कनाडा के संघर्षों की कहानी पड़ी फीकी
शो में एपी ढिल्लों ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों के बारे में भी बात की उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार कनाडा गए थे, तो उनके पास रहने की जगह नहीं थी और उन्हें सड़क पर सोना पड़ा था।हालांकि, उनकी इस इमोशनल कहानी से ज्यादा चर्चा उनकी ‘फेक’ सिंगिंग की हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें “पंजाबी म्यूजिक का मैकडॉनल्ड्स” (दिखने में अच्छा, पर क्वालिटी में कम) कहा जा रहा है।
बॉलीवुड कनेक्शन पर सवाल
कुछ प्रशंसकों का मानना है कि जब से एपी ढिल्लों ने बॉलीवुड सितारों और बड़े शोज के साथ सहयोग (Collaborate) करना शुरू किया है, उनके संगीत की मौलिकता खत्म हो गई है। यूजर्स का आरोप है कि वे अब केवल ‘ग्लैमर’ पर ध्यान दे रहे हैं, अपनी आवाज पर नहीं।
