Vibrant hillside village with terraced fields under dramatic cloudy sky.
Top March Destinations for Family Trips

Summary : मार्च महीने में की जाने वाली यात्राओं की ख़ास बात

स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों की शुरुआत भी इसी समय होती है, ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने का यह सही मौका है।

Best March Travel Spots: मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान न ज्यादा ठंड होती है और न ही तेज गर्मी, जिससे सफर आरामदायक और यादगार बन जाता है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों की शुरुआत भी इसी समय होती है, ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने का यह सही मौका है। भारत में मार्च के महीने में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां मौसम, प्रकृति और घूमने के विकल्प एकदम परफेक्ट रहते हैं।

Pink city Jaipur glowing under royal Rajasthan sun
Top March Destinations for Family Trips

मार्च के महीने में जयपुर का मौसम सुहावना रहता है, जिससे किले, महल और बाजारों की सैर बेहद आसान हो जाती है। आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जल महल जैसे दर्शनीय स्थल इतिहास और शाही वैभव की झलक दिखाते हैं। इसके अलावा जौहरी बाजार और बापू बाजार से पारंपरिक हस्तशिल्प और राजस्थानी कपड़ों की खरीदारी भी की जा सकती है। परिवार के साथ संस्कृति और विरासत को करीब से जानने के लिए जयपुर एक शानदार विकल्प बन सकता है।

अगर आप मार्च में सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश जरूर जाएं। इस समय यहां का मौसम रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए अनुकूल रहता है। लक्ष्मण झूला, राम झूला और त्रिवेणी घाट आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, जबकि गंगा आरती मन को खास सुकून देती है। दोस्तों के साथ एडवेंचर और परिवार के साथ आध्यात्मिक अनुभव के लिए ऋषिकेश बेहतरीन जगह है।

Misty hills and tea gardens of dreamy Ooty
Misty hills and tea gardens of dreamy Ooty

मार्च में ऊटी का मौसम ठंडा और खुशनुमा रहता है, जो शहर की भागदौड़ से राहत देता है। चाय के बागान, हरे-भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं इस हिल स्टेशन को खास बनाती हैं। ऊटी लेक में बोटिंग, रोज गार्डन और बोटैनिकल गार्डन की सैर परिवार के लिए खास आकर्षण हैं। बच्चों और बुजुर्गों के साथ आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए ऊटी एक सुंदर और आदर्श जगह है।

मार्च का महीना कच्छ घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस समय यहां का मौसम बेहद सुखद रहता है और सफेद रण की खूबसूरती खुलकर नजर आती है। कच्छ की लोक कला, हस्तशिल्प, मिरर वर्क और स्थानीय संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है। धोलावीरा जैसे ऐतिहासिक स्थल और नजदीकी गांवों की सैर इस यात्रा को ज्ञानवर्धक भी बनाती है। दोस्तों के साथ कुछ अलग अनुभव लेने के लिए यह जगह खास है।

Emerald waters and white sands of Andaman Nicobar Islands
Top March Destinations for Family Trips

समुद्र, रेत और नीले आसमान का सपना देखने वालों के लिए मार्च में अंडमान और निकोबार एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस समय समुद्र शांत रहता है, जिससे स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और सी-वॉकिंग जैसी गतिविधियां आराम से की जा सकती हैं। हैवलॉक और नील द्वीप के बीच बिताया गया समय परिवार और दोस्तों दोनों के लिए यादगार बन जाता है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह हर उम्र के यात्रियों को पसंद आती है।

मार्च में इन जगहों की यात्रा न सिर्फ आपको सुकून देगी बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बिताए गए पल जिंदगी भर की याद बन जाएंगे।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...