अधिकतर लोगों को सर्दियों के महीने जैसे जनवरी और दिसंबर आदि में घूमने जाना ही अच्छा लगता है क्योंकि इन महीनों में उत्तरी भारत में बर्फबारी होने शुरू हो जाती है और दक्षिणी भारत में भी गर्मी से राहत मिल जाती है और मौसम काफी सुहावना होता है। लेकिन अगर आप मार्च में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो भी भारत में काफी अच्छी अच्छी जगह हैं जहां मौसम काफी सुहावना मिलता है।
मार्च के महीने में बहुत से लोगों के बच्चों के पेपर खत्म हो जाते हैं और बहुत से लोगों के जन्मदिन और एनिवर्सरी भी होती हैं जिस वजह से वह इस मौसम में जाना ही ठीक समझते हैं। आइए जानते हैं भारत में मार्च के महीने में कौन-कौन सी जगहों पर जाकर आपको एक अच्छा अनुभव मिल सकता है।
अंडमान और निकोबार

अगर आप बीच लवर हैं लेकिन आपको शांति प्रिय और एक काफी अच्छा रिलैक्सिंग वेकेशन चाहिए तो आपको इस बार मार्च में अंडमान और निकोबार के लिए जरूर प्लान करना चाहिए। इस मौसम में यहां नीला आसमान, झूमती हुई लहरें, रोमांटिक मौसम मिलता है। घूमने के साथ साथ यहां आप को एडवेंचर एक्टिविटी करने का भी मौका मिल सकता है।
लेह लद्दाख

अगर आप कभी लेह लद्दाख नहीं गए हैं तो इस बार मार्च के महीने में यहां जरूर जाएं। यह जा कर आपको सच में ही स्वर्ग में आया हुआ महसूस होगा। इस मौसम में आप को लाइव स्नो फॉल देखने का मौका मिलेगा इस बात की गारंटी तो नहीं ली जा सकती लेकिन आप बर्फ से ढके हुए पहाड़ और वहां के सुंदर नजरों का लुत्फ उठा सकते हैं और अपने आप को रोजाना की भाग दौड़ भरी जिंदगी से एक ब्रेक दे सकते हैं।
कौसानी

अगर आप उत्तराखंड में जाने के इच्छुक हैं तो कौसानी जैसी जगह पर जा सकते हैं। यह कुछ शानदार ऑफ बीट जगहों में से एक है जो आपको काफी अच्छा अनुभव प्रदान कर सकती है। अगर आप को शहरी भाग दौड़ और कमर्शियल जगहों से थोड़ा दूर जाना है तो इस गांव में जरूर कुछ दिन बीता कर आएं। यहां की खूबसूरती काफी सुंदर होती है और यहां के पहाड़ों के दृश्य आपका मन मोह लेंगे।
पचमढ़ी

अगर आप नॉर्थ या साउथ इंडिया को छोड़ कर मध्य भारत में घूमना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाना मार्च के लिए बेस्ट आइडिया हो सकता है। यहां आपको हसीन वादियों के साथ साथ काफी सुंदर झील देखने का मौका भी मिल सकता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होने वाली है।
लक्ष्यद्वीप

भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश काफी खूबसूरत जगहों में से एक है। इसमें काफी छोटे छोटे आइलैंड हैं और यहां आप बीच का आनंद उठा सकते हैं। साथ साथ आप काफी सारी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं जैसे पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग, कैनोइंग, कयाकिंग आदि। आप क्रूज पर जाने के साथ साथ यहां के म्यूजियम में जा कर इतिहास के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आप को कोची में परमिट लेने की आवश्यकता होगी।
इन जगहों पर मार्च में जाने का मजा ही अलग होता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ या फिर अपनी फैमिली के साथ जा सकते हैं। अगर आपको थोड़ा रोमांटिक ट्रिप चाहिए तो आप केवल अपने पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं। मार्च में इन जगहों का मौसम काफी अच्छा होता है।
