अगर कम पैसों और कम छुट्टियों में जाना चाहते हैं घूमने, तो जरूर प्लान करें Mukteshwar Trip
Mukteshwar Trip

Mukteshwar Trip: अगर कोई लंबा वीकेंड हो जिसमें आप की दो से तीन दिन की छुट्टी हो गईं हो तो ऐसे समय में घर बैठने किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर आप ट्रिप पर जाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्चना चाहते हैं और आप को कहीं आस पास की जगह की ट्रिप प्लान करनी है तो पहाड़ों में ऐसे कई ऑप्शन हैं जिनका आप चुनाव कर सकते हैं और इनमें से एक ऑप्शन है मुक्तेश्वर। यह जगह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बसी हुई है और काफी ज्यादा खूबसूरत है। यह जगह नैनीताल से केवल 43 किलोमीटर दूर ही है। आइए जानते हैं आप कैसे कम पैसों में मुक्तेश्वर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Also read: मार्च में यात्रा करने के लिए ये जगह है सबसे बेस्ट: Places to Visit in March

कहां कहां घूमना चाहिए?

Mukteshwar Trip
Nature Tour

अगर आप एक नेचर लवर हैं तो आपके लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप चोली की जाली और शीतला हिल स्टेशन पर जा कर प्रकृति के सुंदर नजारों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आप मुक्तेश्वर मंदिर और भालूगढ़ वॉटर फॉल भी जा सकते हैं। वाटर फॉल तक पहुंचने के लिए आप को कुछ देर तक ट्रैक करना होगा और इसके बाद आप इस जगह पर कई घंटे ऐसे ही प्रकृति को निहारने में बीता सकते हैं।

कब जाना रहेगा बेस्ट?

इस जगह पर गर्मियों में जाना काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि यहां आपको ठंडी ठंडी हवाओं के साथ काफी अच्छे नजारे देखने को मिलेंगे जिन्हे देख कर आपका दिमाग एकदम शांत और रिलैक्स हो जायेगा। सर्दियों में यहां बर्फ पड़ती है जिस कारण अधिकतर पर्यटक एंजॉय नहीं कर पाते हैं।

कैसे पहुंचें Mukteshwar?

अगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो यहां पहुंचने के लिए बस या टैक्सी या खुद के प्राइवेट व्हीकल का प्रयोग कर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली से काठगोदाम की ट्रेन पकड़ सकते हैं और आगे जाने के लिए बस या टैक्सी का प्रयोग कर सकते हैं। अगर कम बजट है तो आप को रेल और बस का प्रयोग ही आने जाने के लिए करना चाहिए।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...