Overview: त्वचा की कोमलता को बनाए रखने के आसान उपाय
वैक्सिंग एक सामान्य ब्यूटी प्रक्रिया है, लेकिन इसके बाद की देखभाल बेहद जरूरी है। सही स्किनकेयर रूटीन अपनाकर आप रूखेपन, जलन और खिंचाव जैसी परेशानियों से बच सकती हैं और अपनी स्किन को रख सकते हैं सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी।
Post Waxing Skin Care Tips: वैक्सिंग शरीर के अनचाहे बाल हटाने का एक आसान और लोकप्रिय तरीका है, लेकिन इसके बाद त्वचा अक्सर रूखी, खिंची हुई या कभी-कभी जलन से भरी लगती है। इसकी वजह है त्वचा की ऊपरी परत का हट जाना, जिससे नमी कम हो जाती है। लेकिन थोड़ी सी देखभाल और सही तरीका अपनाकर आप इस रूखेपन से बच सकती हैं और अपनी त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाए रख सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स।
वैक्सिंग के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं

वैक्सिंग के बाद स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है, इसलिए तुरंत किसी हल्के और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल, शिया बटर या नारियल तेल जैसे नैचुरल विकल्प स्किन को तुरंत राहत देते हैं और नमी बनाए रखते हैं।
गर्म पानी से न नहाएं, लें गुनगुना या ठंडा शावर
वैक्सिंग के बाद स्किन सेंसेटिव हो जाती है, ऐसे में गर्म पानी से नहाने से और अधिक ड्राइनेस और जलन हो सकती है। ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
क्लीन लेकिन सौम्य साबुन का करें उपयोग
वैक्सिंग के तुरंत बाद हार्श साबुन या केमिकल युक्त बॉडी वॉश से परहेज करें। इसके बजाय माइल्ड, फ्रेगरेंस-फ्री या मॉइस्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल करें जो स्किन को साफ भी करे और सुखाए नहीं।
एलोवेरा या गुलाबजल से दें त्वचा को राहत
एलोवेरा जेल और गुलाबजल स्किन को ठंडक देने वाले बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प हैं। वैक्सिंग के बाद स्किन पर हल्का-सा एलोवेरा लगाएं या कॉटन में गुलाबजल भिगोकर थपथपाएं – इससे जलन कम होगी और स्किन शांत रहेगी।
टाइट कपड़ों से बचें, पहनें आरामदायक कपड़े
वैक्सिंग के बाद त्वचा थोड़ी संवेदनशील हो जाती है। टाइट कपड़े पहनने से स्किन पर रगड़ होती है, जिससे जलन और रूखापन बढ़ सकता है। ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें ताकि त्वचा खुलकर सांस ले सके।
स्किन को अंदर से भी रखें हाइड्रेटेड
सिर्फ बाहर से मॉइस्चराइज़ करना ही काफी नहीं, अंदर से भी हाइड्रेशन जरूरी है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं ताकि स्किन अंदर से ग्लो करे और वैक्सिंग के बाद जल्दी रिकवर हो।
स्क्रब करने से 48 घंटे तक परहेज़ करें
वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा को स्क्रब करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि यह पहले से ही संवेदनशील होती है। कम से कम दो दिन तक स्क्रबिंग से परहेज़ करें ताकि स्किन को रिकवर करने का समय मिल सके।
