Dry Elbows Remedies
Dry Elbows Remedies

Dry Elbows Remedies: हमारे शरीर में कोहनियाँ अक्सर सबसे ज्यादा नजरअंदाज़ की जाने वाली जगह होती हैं। चाहे मौसम सर्दी का हो या गर्मी का, अगर सही देखभाल न की जाए तो कोहनियाँ रूखी, बेजान और फटने तक की स्थिति में आ सकती हैं। बाजार में कई क्रीम्स और लोशन उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे न केवल प्राकृतिक होते हैं, बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप अपनी कोहनियों को फिर से मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।

नारियल तेल की मालिश

नारियल तेल में नैचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाते हैं। रात को सोने से पहले कोहनियों पर हल्का गर्म नारियल तेल लगाकर 5 मिनट तक मालिश करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू और शहद

नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे कोहनियों पर 10–15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2–3 बार ये उपाय असर दिखाएगा।

दूध और बेसन

डेड स्किन की वजह से भी कोहनियाँ रूखी और काली लगती हैं। दूध और बेसन का लेप कोहनियों की त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। दो चम्मच बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कोहनियों पर लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।

एलोवेरा जेल

अगर आपकी कोहनियाँ बहुत ज्यादा सूखी और जलन वाली हैं, तो एलोवेरा जेल सबसे बढ़िया विकल्प है। ताज़ा एलोवेरा जेल लें और इसे कोहनियों पर अच्छी तरह से लगाएं। 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर धो लें। रोजाना इस्तेमाल से फर्क नजर आने लगेगा।

ओटमील और दही का पैक

ओटमील और दही मिलाकर एक बढ़िया स्क्रबिंग पैक तैयार किया जा सकता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और कोहनियों पर सर्कुलर मोशन में रगड़ें। यह रूखापन दूर करने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाता है।

घी और हल्दी

घी में त्वचा को मुलायम करने वाले तत्व होते हैं और हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण। दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और कोहनियों पर लगाएं। यह नुस्खा खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी कोहनियाँ फटने लगी हैं।

वैसलीन और बटर का उपयोग

अगर आप चाहें कि आपकी कोहनियाँ सुबह उठते ही नर्म महसूस हों, तो रात को सोने से पहले वैसलीन और थोड़ा सा मक्खन मिलाकर लगाएं। ऊपर से कॉटन की पट्टी लपेट लें ताकि वो जगह ढकी रहे। सुबह नतीजे खुद नजर आएंगे।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...