Celebrity inspired Glam makeup look
Celebrity inspired Glam makeup look

Overview: शादी के ट्रेंडिंग ग्लैमरस मेकअप

शादी के सीजन में अनन्या पांडे, प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर से प्रेरित सॉफ्ट, एलिगेंट और हाई ग्लैम मेकअप लुक्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Celebrity Inspired Glam Makeup Look: शादी का सीजन आते ही फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चा मेकअप ट्रेंड्स को लेकर होती है। अब शादी का मेकअप सिर्फ दुल्हन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्राइड्समेड, सहेलियां और शादी में शामिल होने वाली महिलाएं भी अपने लुक को लेकर उतनी ही सजग नजर आ रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड की तीन चर्चित एक्ट्रेसेस अनन्या पांडे, प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर से प्रेरित तीन ग्लैमरस मेकअप लुक्स इस शादी के मौसम में खास पहचान बना रहे हैं।

भारी लहंगे, साड़ी या सूट के साथ बैलेंस्ड मेकअप लुक ही सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ट्रेंड यह है कि मेकअप पहनावे के साथ तालमेल में हो, न कि उसे ढक दे। इसी सोच के साथ मेकअप आर्टिस्ट्स अब सॉफ्ट फिनिश, नेचुरल ग्लो और स्किन जैसी टेक्सचर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

शाम की रिसेप्शन या सगाई जैसे फंक्शन्स के लिए हाई ग्लैम मेकअप तेजी से ट्रेंड में है और जाह्नवी कपूर का लुक इसका बेहतरीन उदाहरण है। इस स्टाइल में शिमर, ग्लिटर और हाईलाइट का खुलकर इस्तेमाल किया जाता है। आंखों पर मेटैलिक आईशैडो, हल्की पलकें और अच्छे से ब्लेंड किया गया आई मेकअप चेहरे को ड्रामैटिक बनाता है। गालों की हड्डी, नाक की ब्रिज और भौंहों के ऊपर हाईलाइट चेहरे को दमकदार लुक देता है। ओम्ब्रे या ग्लॉसी लिपस्टिक इस मेकअप को और ज्यादा आकर्षक बनाती है, जो कैमरे और लाइट्स में बेहद खूबसूरत नजर आती है।

अनन्या पांडे का वेडिंग मेकअप लुक उन महिलाओं के लिए खास है जो हल्का, फ्रेश और नेचुरल दिखना पसंद करती हैं। इस लुक की सबसे बड़ी खूबी है स्किन का नैचुरल ग्लो, जो ओस से भीगी त्वचा जैसा एहसास देता है। हल्का एयरब्रश बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप्स इस लुक को बेहद सॉफ्ट बनाते हैं। आंखों को ज्यादा ड्रामैटिक न रखते हुए हल्का कंटूर और मस्कारा लगाया जाता है, जिससे चेहरा फ्रेश और रोमांटिक नजर आता है। भारी और रंगीन आउटफिट्स के साथ यह लुक खासतौर पर पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह ओवरडोन नहीं लगता।

प्रियंका चोपड़ा का मेकअप लुक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो क्लास और ग्रेस को प्राथमिकता देती हैं। इस स्टाइल में स्किन को अच्छी तरह प्रेप कर के स्मूद बेस तैयार किया जाता है, ताकि चेहरे पर नेचुरल शाइन बनी रहे। हल्का कंटूर, साफ-सुथरी भौहें और न्यूट्रल आईशैडो इस लुक की पहचान हैं। भौहों को बहुत ज्यादा शार्प नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें नेचुरल शेप में पॉलिश किया जाता है। आंखों पर शैंपेन या टोप जैसे शेड्स इस्तेमाल कर के लुक को बैलेंस किया जाता है। होंठों पर हल्का ग्लॉस या सॉफ्ट न्यूड लिपस्टिक इस मेकअप को शाही और सुलझा हुआ रूप देती है।

शादी के मौसम में सबसे जरूरी बात यह है कि मेकअप आपकी पर्सनालिटी के अनुसार हो। कोई सौम्य और सॉफ्ट लुक पसंद करता है तो कोई बोल्ड और शाइनी। यही वजह है कि सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड ये तीनों मेकअप स्टाइल हर उम्र और हर रोल की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और शादी के हर फंक्शन के लिए अलग-अलग विकल्प पेश कर रहे हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...