Top 10 Ragi Atta: सर्दियों में मौसम में रागी के आटे का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होने के कारण रागी के आटे को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज हम आपके लिए रागी आटा के 10 अलग-अलग ब्रांड लेकर आए हैं। यह सीरीज आपको बेहतर प्रोडक्ट चुनने में मदद कर सकता है।
स्टार ए मदर्स चॉइस

यह रागी आटा शुद्ध और प्राकृतिक फिंगर मिलेट से तैयार किया गया एक पौष्टिक सुपरफूड है, जो पूरे परिवार की रोज़मर्रा की सेहत का ख्याल रखता है। बिना किसी केमिकल, प्रिज़र्वेटिव या मिलावट के तैयार यह आटा हड्डियों को मज़बूती और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही ये पाचन को बेहतर बनाकर पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
कीमत: ₹299
भार: 1 किलोग्राम
गोशुद्ध

उच्च फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर यह रागी आटा एक भरोसेमंद विकल्प है, जो वजन घटाने और बेहतर पाचन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। रागी में प्रचुर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर भूख नियंत्रित करता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा, रागी अतिरिक्त कैल्शियम का अच्छा स्रोत भी है, जिससे बढ़ती उम्र के लोगों और बच्चों में हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है।
कीमत: ₹399
भार: 500 ग्राम
प्योर एंड श्योर

रागी आटा पारंपरिक भारतीय मिलेट्स की शुद्धता और पोषण को आपके रोज़मर्रा के भोजन तक पहुंचाता है। कर्नाटक के पारंपरिक मिलेट क्षेत्रों से लाई गई सर्टिफाइड ऑर्गेनिक फिंगर मिलेट से बना यह आटा धीमी रफ्तार से चक्की पर पीसा गया है, ताकि इसके प्राकृतिक पोषक तत्व और मिट्टी की खुशबू बरकरार रहे। इसको बिना किसी हीट और बिना ब्लीच के तैयार किया गया है।
कीमत: ₹280
भार: 2 किलोग्राम
आर्गेनिक तत्त्व

यह 100% ऑर्गेनिक रागी आटा रोज़मर्रा के खाने को सेहतमंद और पौष्टिक बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। बिना किसी कीटनाशक, केमिकल या प्रिज़र्वेटिव के उगाई गई रागी से तैयार यह आटा नेचुरली ग्लूटेन-फ्री है, जिससे पूरा परिवार इसे निश्चिंत होकर खा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और फाइबर से समृद्ध-हड्डियों की मजबूती, बेहतर पाचन और एनर्जी के लिए सहायक है।
कीमत: ₹80
भार: 500 ग्राम
25 मंत्रा आर्गेनिक

इस रागी आटा को शुद्ध और प्राकृतिक तरीके से उगाई गई नाचनी से तैयार किया गया है। इसमें किसी भी तरह के केमिकल, सिंथेटिक कीटनाशक या GMO का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे यह सेहत के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनता है। गेहूं से परहेज़ करने वालों के लिए यह उपयुक्त है। इससे आप रोटी, दलिया, चीला, लड्डू, कुकीज़ या हेल्दी बेकिंग रेसिपीज़ आसानी से बना सकते हैं।
कीमत: ₹80
भार: 500 ग्राम
त्रिनेत्र

यह रागी आटा एक पारंपरिक भारतीय सुपरग्रेन है, जो रोज़मर्रा के संतुलित पोषण में मदद करता है। यह आटा सेहत और स्वाद-दोनों का भरोसेमंद विकल्प है। कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम के लिए यह प्राकृतिक स्रोत है। इसको कम तापमान पर पिसा गया है, जिससे पोषक तत्व, फाइबर और खुशबू सुरक्षित रहती है।
कीमत: ₹599
भार: 1 किलोग्राम
कस्तूरी

यह रागी आटा पारंपरिक पोषण और आधुनिक स्वास्थ्य जरूरतों का बेहतरीन मेल है। यह 100% प्राकृतिक फिंगर मिलेट से तैयार किया गया ग्लूटेन-फ्री आटा है, जो रोज़मर्रा के भोजन को हेल्दी और संतुलित बनाता है। यह ग्लूटेन सेंसिटिव लोगों के लिए उपयुक्त है। इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
कीमत: ₹400
भार: 2 किलोग्राम
जीवा 30 डिग्री

यह प्रीमियम क्वालिटी का ग्लूटेन-फ्री फिंगर रागी आटा है, जिसे पोषण को सुरक्षित रखने वाली खास पेटेंटेड कोल्ड-प्रेस्ड तकनीक से तैयार किया गया है। इस आटे को धीमी गति से और सिर्फ 30°C तापमान पर पीसा जाता है, जिससे इसके प्राकृतिक पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वालों, ग्लूटेन-फ्री डाइट लेने वालों और पाचन का ध्यान रखने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है।
कीमत: ₹199
भार: 1 किलोग्राम
बीबी रॉयल

साबुत रागी से तैयार यह आटा अन्य अनाजों और मिलेट्स की तुलना में मिनरल्स और प्रोटीन से अधिक भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा सबसे ज़्यादा पाई जाती है, जो हड्डियों को मज़बूत रखने और मांसपेशियों के सही कामकाज में सहायक है। इसका उपयोग कई तरह की रेसिपीज़ में कर सकते हैं-जैसे कुकीज़, रागी पोरीज़, बिना खमीर वाले बिस्किट, ब्रेड, माल्टेड ड्रिंक्स, रागी की छाछ और स्वादिष्ट लड्डू आदि।
कीमत: ₹55
भार: 500 ग्राम
बेटर न्यूट्रिशन

यह पत्थर पर पिसे हुए फिंगर मिलेट से तैयार किया गया पोषण से भरपूर और पूरी तरह ग्लूटेन-फ्री आटा है। इसमें सामान्य रागी की तुलना में 2 गुना तक आयरन, जिंक और कैल्शियम मौजूद है-प्रति 100 ग्राम में 3.4 mg आयरन, 2.2 mg जिंक और 410 mg कैल्शियम-जो हड्डियों को मज़बूत बनाने और शरीर की समग्र सेहत को सहारा देता है। यह रागी आटा प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर है, जो पाचन सुधारने, ऊर्जा बढ़ाने और दिमागी स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद करता है।
कीमत: ₹170
भार: 1 किलोग्राम
