Archana Puran Singh and her family love sharing fun moments with their fans. Recently, they celebrated the first anniversary of their vlog “AAAP Ka Parivaar” with a special award ceremony at home.

Summary: अर्चना पूरन सिंह ने बहू योगिता बिहानी को क्यों लगाई फटकार?, दिलचस्प है किस्सा

अर्चना और उनका परिवार हमेशा अपने मस्ती भरे पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में अपने व्लॉग आप का परिवार की पहली एनिवर्सरी पर एक खास अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया। इस दौरान बहू योगिता बिहानी ने मज़ाक में अर्चना को ‘आंटी’ कह दिया, जिस पर अर्चना तुरंत भड़क गईं।

Archana and Yogita Bihani: कॉमेडियन अर्चना पूरन सिंह का जवाब हंसी-हंसी के मामले में कोई नहीं है। वह बड़े-बड़े कलाकारों को भी पीछे छोड़ देती हैं। पिछले एक साल से वह अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों आर्यमन और आयुष्मान सेठी के साथ “आपका परिवार” नाम का यूट्यूब ब्लॉग भी बना रही हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार ने अपनी यूट्यूब ब्लॉग “आपका परिवार” की पहली एनिवर्सरी बेहद खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर उन्होंने एक इन-हाउस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने उन सभी हस्तियों को सम्मानित किया, जो पिछले एक साल में उनके मस्ती-मजाक और हंसी-ठिठोली का हिस्सा बनीं। लेकिन इसी इवेंट के दौरान अर्चना पूरन सिंह की बहू योगिता बिहानी ने कुछ ऐसा किया कि एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। चलिए जानते हैं, आखिर क्या हुआ।

YouTube video

दरअसल, इस इवेंट में योगिता बिहानी होस्ट की भूमिका निभा रही थीं। वह धीरे-धीरे सभी फैमिली मेंबर्स और अन्य मेहमानों को मंच पर बुला रही थीं। लेकिन जब अर्चना पूरन सिंह की बारी आई, तो योगिता ने उन्हें “आंटी” कहकर बुला दिया।यह सुनकर अर्चना पूरन सिंह को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने तुरंत योगिता के कान में फुसफुसाकर कहा, “ये कौन सा तरीका है इंट्रोड्यूस करने का? आंटी नहीं, अर्चना पूरन सिंह बोलो, और एंट्री थोड़ी ग्रैंड तरीके से एनाउंस करो।” अगर आप ज्यादा सोच रहे हैं तो बता दें कि यह सिर्फ सास और बहू के बीच एक हल्की-मुल्की मजाक था। अर्चना पूरन सिंह बिल्कुल भी सीरियसली योगिता पर गुस्सा नहीं थीं।

वहीं, योगिता ने न सिर्फ अर्चना पूरन सिंह, बल्कि अपने होने वाले पति आर्यमन का भी इवेंट में खूब मज़ाक उड़ाया। दरअसल, इस इवेंट में सभी ने एक जैसे ड्रेस कोड वाले कपड़े पहने थे, लेकिन आर्यमन थोड़े अलग अंदाज़ में तैयार होकर आए थे।इस पर चुटकी लेते हुए योगिता ने कहा, “हमने अलग आउटफिट तय किया था। खैर, आपसे क्या ही कहना… जिसने अपने घर की थाली में छेद कर दिया और अलग से चैनल खोल लिया, उसको हम क्या ही कह सकते हैं।” खैर, यह हंसी-मज़ाक पूरे इवेंट के दौरान जारी रहा।

व्लॉग का सबसे मज़ेदार पल तब आया, जब कॉमेडियन कीकू शारदा को उनका अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेते समय कीकू ने जल्दी-जल्दी “चैटजीपीटी” से स्पीच बनाने को कहा, लेकिन AI ने भी अर्चना पूरन सिंह को नहीं छोड़ा। फोन के स्पीकर से आवाज आई, “पहली बात तो तुझे खुश ही नहीं होना चाहिए, और फिर भी अगर ऐसे फालतू अवॉर्ड लेने हैं तो…” इतना सुनते ही कीकू ने फोन तुरंत बंद कर दिया और वहीं सबकी हंसी छूट गई।

YouTube video

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन ने योगिता से हाल ही में गुपचुप तरीके से सगाई की थी। इसकी खबर उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए ही साझा की थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...