Winter Fashion: सर्दियों के आउटफिट्स में थोड़ी-सी चमक जोड़ना स्टाइल बढ़ाने का सबसे आसान और स्मार्ट तरीका है। चाहे आप हल्के शिमरी जैकेट्स पहनें, सिक्विन स्वेटर्स चुनें, ग्लिटर बूट्स कैरी करें या सिर्फ स्पार्कल एक्सेसरीज- हर चीज विंटर फैशन को एक नया मोड़ देती हैं
सर्दियों का मौसम सिर्फ गर्म कपड़ों का नहीं, बल्कि फैशन एक्सपेरिमेंट्स का भी होता है। ऊनी स्वेटर, लॉन्ग कोट, हाई बूट्स- ये सब तो विंटर का हिस्सा हैं ही, लेकिन कई बार भारी कपड़ों के कारण हमारे आउटफिट्स थोड़े डल लगने लगते हैं। यही वजह है कि इस सीजन में स्पार्कलिंग
एलिमेंट्स यानी हल्की-सी चमक जोड़ना सबसे बड़ा विंटर ट्रेंड बन रहा है। चाहे ऑफिस लुक हो, कॉलेज का दिन हो या कोई खास पार्टी, थोड़ा-सा ग्लैमर आपकी पूरी पर्सनालिटी को बिल्कुल बदल सकता है। जरूरत सिर्फ इस बात की है कि चमक सही जगह और सही मात्रा में जोड़ी जाए ताकि लुक एलीगेंट तो लगे, लेकिन ओवर न हो। आइए जानें- इस विंटर आप अपने आउटफिट्स में कैसे थोड़ा-सा ‘स्पार्कल’ जोड़कर उन्हें मॉडर्न, स्टाइलिश और इंस्टाग्राम-रेडी बना सकती हैं।
1.सॉफ्ट शिमरी जैकेट्स: ठंड भी, स्टाइल भी
सर्दियों में हम अक्सर डार्क, सिंपल जैकेट्स पहन लेते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ी चमक जोड़ना चाहें तो शिमरी या लाइट-मेटैलिक जैकेट्स बेहतरीन विकल्प हैं। ये बहुत ज्यादा ग्लिटर वाली नहीं होतीं, बल्कि इनमें एक हल्की-सी रिफ्लेक्टिव ग्लो होती है जो लाइट में बहुत खूबसूरत दिखती है। खासकर सिल्वर, रोज-गोल्ड या स्मोकी गोल्ड टोन वाली जैकेट्स विंटर आउटफिट्स में जान
डाल देती हैं। इन्हें जिंस, ब्लैक टर्टलनेक या मोनोक्रोम आउटफिट के साथ पहनने पर आपका लुक बेहद मॉडर्न और फुल ऑफ एटिट्यूड दिखता है। दिन और रात- दोनों टाइम पर यह ट्रेंड आसानी से कैरी हाउस ऑफ एस किया जा सकता है।
2.सिक्विन टॉप्स और स्वेटर्स: चमक के साथ गर्माहट

अगर आपको पूरी जैकेट में ग्लो पसंद नहीं, तो आप आउटफिट में छोटे-छोटे स्पार्कल एलिमेंट्स जोड़ सकती हैं, जैसे- सिक्विनव र्क वाले टॉप्स या स्वेटर्स।
ये इतना ग्लैम देते हैं कि आपको एक्स्ट्रा एक्सेसरीज तक की जरूरत नहीं रहती। आप चाहें तो सिक्विन वाले सॉफ्ट-पेस्टल स्वेटर दिन में पहनें या पार्टी नाइट के लिए डार्क-कलर सिक्विन टॉप- दोनों गॉर्जियस दिखते हैं। खास बात यह है कि ये आपको ठंड से भी बचाते हैं और ऊपर से फैशनेबल भी। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं, तो हल्के सिक्विन वाली पुलओवर स्टाइल
सबसे बेस्ट लगेगी- कैजुअल भी, स्टाइलिश भी।
3.स्पार्कलिंग एक्सेसरीज: कम बजट में ज्यादा ग्लैमर

कई बार हम आउटफिट तो चुन लेते हैं, लेकिन लगता है कुछ कमी है। ऐसे में स्पार्कलिंग एक्सेसरीज आपका लुक सेकेंड्स में अपग्रेड कर सकती हैं। इनमें शामिल हैं-
1. मेटैलिक स्कार्फ
2. ग्लिटर हेयर क्लिप्स
3. स्टोन-वर्क कैप या बीनी
4. चमकीले ईयररिंग्स
5. शिमरी बेल्ट
6. स्पार्कल बैग या क्लच
ये छोटे-छोटे एलीमेंट्स बिना मेहनत के पूरे आउटफिट को खास बना देते हैं। खासकर
ब्लैक या न्यूट्रल कलर के साथ ये एलिमेंट्स और ज्यादा उभरकर आते हैं।
जिन लोगों को ज्यादा झिलमिल पसंद नहीं, वे सिर्फ एक स्टेटमेंट पीस भी चुन सकतीहैं- जैसे एक शिमरी स्कार्फ या मेटैलिक हुप्स।
4.ग्लिटर बूट्स और स्नीकर्स: विंटर फुटवियर में चमक का तड़का

पैरों में भी ग्लैमर चाहिए, और विंटर इसका बेस्ट मौका देता है। ग्लिटर बूट्स या हल्के-मेटैलिक स्नीकर्स आपके सबसे सिंपल आउटफिट को भी हाई-फैशन बना देते हैं।
नी-लेंथ बूट्स, एंकल बूट्स या लाइटशिमरी स्नीकर्स- इनमें से कुछ भी चुनें, ये हर लुक के साथ चलते हैं। अगर आप बहुत बोल्ड नहीं जाना चाहतीं, तो सिर्फ शू-साइड या बैक में हल्की-सी स्पार्कलिंग डिटेल भी काफी होती है। ये खासकर विंटर वकेशंस, स्ट्रीट-स्टाइल फोटोशूट या
कॉफी डेट्स के लिए परफेक्ट रहते हैं। ग्लिटर फुटवियर पहनते समय ध्यान रखें कि बाकी आउटफिट सिंपल रखें ताकि पूरी चमक आपके फुटवियर पर केंद्रित रहे।
5.पार्टी वियर में फ्रॉस्टी ग्लोरू रात को बनाएं यादगार
सर्दियों की पार्टियों में स्पार्कल का असली मजा आता है। अगर आप स्टाइलिश और एलीगेंट दिखना चाहती हैं, तो अपने पार्टी आउटफिट में फ्रॉस्टी ग्लो जोड़ें। इसके कई तरीके हैं-
1. हल्के शिमरी गाउन
2. मेटैलिक डिटेल वाली शॉल
3. सिल्वर या गोल्ड श्रग
4. पार्टली-शिमर स्कर्ट
5. स्पार्कलिंग ज्वेलरी
इनमें से किसी भी चीज से आप अपने विंटर पार्टी लुक को रॉयल और ग्लैमरस बना सकती हैं। एक और बात- अगर आउटफिट में पहले से ही चमक है, तो मेकअप सॉफ्ट रखें ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड
और क्लासी लगे। फ्रॉस्टी आउटफिट्स में पेस्टल, कॉपर, सिल्वर, ब्लू या रोजगोल्ड टोन बेहद खूबसूरत लगते हैं।
“सिक्विन वाले सॉफ्ट-पेस्टल स्वेटर दिन में पहनें या पार्टी नाइट के लिए डार्क-कलर सिक्विन टॉप- दोनों गॉर्जियस दिखते हैं। ये आपको ठंड से भी बचाते हैं।”
